Categories: राजनीति

Patra Targeted Akhilesh and Congress : पात्रा का अखिलेश और कांग्रेस पर बड़ा हमला, जिन्ना से प्यार करने का लगाया आरोप

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Patra Targeted Akhilesh and Congress : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने सोमवार को कांग्रेस (Congress) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जोरदार हमला बोला। पात्रा ने कहा कि हम सबने देखा है कि क्लब हाउस में दिग्विजय सिंह भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं और पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे हैं। (Patra Targeted Akhilesh and Congress)

उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का देश के खिलाफ कुछ कहना आम बात नहीं है। लेकिन ये किसी कांग्रेस के व्यक्ति का निजी विचार हो, ये जरूरी नहीं। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही भारत को अस्थिर करने की कोशिश करती रही है। कांग्रेसी अक्सर पाकिस्तानियों की भाषा बोलते रहते हैं। ऐसा लग रहा है जैसे पाकिस्तान और चीन से मिली है कांग्रेस।

सपा चीफ अखिलेश यादव पर लगाए बड़े आरोप (Patra Targeted Akhilesh and Congress)

संबित पात्रा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि इस चुनाव में जिन्ना को हमारी पार्टी ने नहीं लाया बल्कि अखिलेश यादव लाए हैं। अखिलेश यादव पाकिस्तान को दुश्मन नहीं मानते हैं। वे दुश्मन मानेंगे भी कैसे। (Patra Targeted Akhilesh and Congress)

जो करे जिन्ना से प्यार वह कैसे करे पाक से इनकार। उन्होंने कहा कि अखिलेश का बयान दुखद, चिंताजनक और शर्मनाक है। अखिलेश बयान पर पश्चाताप करें। पात्रा ने उम्मीदवारों की सूची नहीं जारी करने पर कहा कि अखिलेश उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं करेंगे क्योंकि उनकी सूची में अधिकतर गुंडे और मवाली भरे पड़े हैं।

नाहिद हसन को लेकर अखिलेश को घेरा (Patra Targeted Akhilesh and Congress)

संबित पात्रा ने जेल गए उम्मीदवार नाहिद हसन को लेकर भी अखिलेश यादव को घेरते हुए कहा अगर आतंकी कसाब जिंदा होता तो अखिलेश उसे भी चुनाव में उतारने से नहीं हिचकते। याकूब मेमन अगर जिंदा होता तो अखिलेश उसे भी टिकट दे देते। (Patra Targeted Akhilesh and Congress)

ओपिनियन पोल पर अखिलेश की रोक लगाने की मांग को लेकर संबित ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि अखिलेश को अभी ओपिनियन पोल बेकार लग रहा है। अब मैं लिख के दे सकता हूं कि 10 मार्च के बाद उन्हें ईवीएम भी बेकार लगेगी।

(Patra Targeted Akhilesh and Congress)

Also Read : Women Face of BJP in UP : प्रचार में जुटीं अपर्णा, अदिति, प्रियंका, महिलाओं के बीच बनीं भाजपा की चेहरा

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago