होम / Poster girl of ‘Ladki Hoon, Lad Sakti Hoon’ is upset : ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल खफा, भाजपा में शामिल हो सकती हैं प्रियंका

Poster girl of ‘Ladki Hoon, Lad Sakti Hoon’ is upset : ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल खफा, भाजपा में शामिल हो सकती हैं प्रियंका

• LAST UPDATED : January 20, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Poster girl of ‘Ladki Hoon, Lad Sakti Hoon’ is upset : कांग्रेस की ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। प्रियंका ने पार्टी पर टिकट वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया है। टिकट न मिलने से वो बेहद नराज हैं। प्रियंका ने कहा कि मैंने क्षेत्र में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें टिकट दिया गया। उन्होंने कहा कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नारा होने के बावजूद कांग्रेस ने मुझे लड़ने का मौका नहीं दिया। 15 जनवरी को कांग्रेस द्वारा 150 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी।

टिकट के लिए पैसे मांगने का आरोप (Poster girl of ‘Ladki Hoon, Lad Sakti Hoon’ is upset)

प्रियंका ने पार्टी के एक पदाधिकारी पर टिकट के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में धांधली चल रही है। किसी को बोलने की हिम्मत नहीं है। प्रियंका का आरोप है कि उन्हें घूस नहीं देने पर सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया। लोग कहेंगे कि टिकट नहीं मिला तो ऐसा कर रहे, लेकिन खुद जांच करें फिर बोलें। हमें तो 2024 की तैयारी करो ऐसा कहा जाने लगा।

(Poster girl of ‘Ladki Hoon, Lad Sakti Hoon’ is upset)

Also Read : List of BJP Star Campaigners : मेनका, वरुण, टेनी से बीजेपी बना रही दूरी, स्टारक प्रचारक की लिस्ट से नाम गायब

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox