Categories: राजनीति

आदित्य बने प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष, शिवपाल के निर्णय से सियासी हलचल तेज

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Praspa in UP) : पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की कमान बेटे आदित्य यादव ‘अंकुर’ को सौंपी है। अब आदित्य के नेतृत्व में पार्टी को नए सिरे से खड़ा किया जाएगा। इसके पीछे मुख्य वजह आदित्य के पास करीब 10 साल सियासत का अनुभव है। शिवपाल के फैसले के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।

साल 2018 में बनी थी पार्टी

सपा से अलग होने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने नवंबर 2018 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का गठन किया। वह खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और सुंदरलाल लोधी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। विधान सभा चुनाव 2022 से ठीक पहले शिवपाल सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दिया और सपा की सदस्यता ले ली। टिकट वितरण के दौरान मची उठापटक के बीच शिवपाल के खास लोगों ने प्रसपा छोड़ दी।

आदित्य के सामने बड़ी चुनौती

आदित्य यादव के सामने प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुनौतियां भी कम नहीं होंगी। वह ऐसे वक्त पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं, जब पार्टी में सियासी नब्ज पर नजर रखने वाले नेताओं की कमी है। चुनाव के दौरान की गतिविधियों की वजह से कार्यकर्ताओं का उत्साह कम हुआ है। ऐसे में पार्टी में रहकर सक्रिय भूमिका बनाए रखने वाले नेताओं को साथ लेकर चलना होगा।

कई पदों को संभाल चुके आदित्य

सहकारिता से सियासी कैरियर की शुरुआत करने वाले आदित्य यादव जिला सहकारी बैंक इटावा के निर्विरोध अध्यक्ष रहे। वह यूूपी कोआपरेटिव फेडरेशन के चेयरमैन रहे हैं। इसके बाद ग्लोबल बोर्ड इंटरनेशनल को आपरेटिव एलांस के निदेशक भी चुने गए। यूपी की सक्रिय सियासत में वह वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में उभर कर सामने आए। आदित्य यादव ने शिवपाल के चुनाव का संचालन किया और भारी मतों से जीताने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ेंः रक्षाबंधन पर महिलाओं को आज रात से नि:शुल्क यात्रा, 48 घंटे मिलेगी सुविधा

यह भी पढ़ेंः  89 किलोमीटर का सफर तय कर द ग्रेट इंडिया रन पहुंची पंजाब

यह भी पढ़ेंः  तीसरे चरण में पहुंचा द ग्रेट इंडिया रन, मानसर झील पहुंचे धावक

यह भी पढ़ेंः पटनीटॉप पहुंचा ग्रेट इंडिया रन, धावकों ने 170 किमी की दूरी की तय 

यह भी पढ़ेंः 10 अगस्त से हुगली से बनारस के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Connect With Us : Twitter | Facebook

Ajay Dubey

India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago