होम / यशवंत सिंहा को जिताने के लिए सक्रिय हुए अखिलेश यादव, अपने सांसदों और विधायकों के संग की बैठक

यशवंत सिंहा को जिताने के लिए सक्रिय हुए अखिलेश यादव, अपने सांसदों और विधायकों के संग की बैठक

• LAST UPDATED : June 24, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ: presidential election 2022 : राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के कंडीडेट यशवंत सिंहा को जीत मिले इसके लिए सपा के अखिलेश यादव पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने अपने सांसदों और विधायकों के संग बैठक कर रणनीति पर चर्चा की है। उन्हें जीत मिले इसके लिए काफी देर तक मंथन किया।

कंडीडेट के पक्ष में माहौल बनाने का कहा

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं की बैठक में विपक्ष के साझा प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को जीत दिलाने के लिए मंथन चला। अखिलेश यादव ने बैठक में सभी सांसदों और विधायकों से यशवंत सिन्हा के पक्ष में माहौल बनाने का निर्देश दिया है।
इसके साथ ही सपा मुखिया ने सांसद तथा विधायकों से यशवंत सिन्हा के प्रस्तावक अनुमोदन पत्र पर हस्ताक्षर भी कराए। इस बैठक में पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी मौजूद थे और सांसद तथा विधायकों को उन्होंने निर्देश भी दिया।

यह भी पढ़ेंः जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, फ्लैग मार्च के साथ धर-पकड़ अभियान तेज

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox