Categories: राजनीति

Priyanka Gandhi Roadshow in Ballia : बलिया में प्रियंका गांधी का रोड शो, कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील

इंडिया न्यूज, बलिया।

Priyanka Gandhi Roadshow in Ballia : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी की इंचार्ज प्रियंका गांधी ने बलिया में रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इस दौरान प्रियंका के साथ पार्टी पदाधिकारी भी रहे। यहां कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। (Priyanka Gandhi Roadshow in Ballia)

प्रियंका गांधी का रोड शो निकला तो उसे देखने के लिए लोगों का भारी हुजूम भी उमड़ा। जनसैलाब का आलम यह रहा कि लोगों की भीड़ के बीच से रोड शो बमुश्किल ही आगे बढ़ पा रहा था। इसकी वजह से सुरक्षा बलों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिले के सहतवार, बांसडीह और फेफना, रतसड़ में प्रियंका ने रोड शो किया।

अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण (Priyanka Gandhi Roadshow in Ballia)

बलिया में छठे चरण में तीन मार्च को चुनाव है। जिसके लिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत बलिया में झोंक दी है। अंबेदकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेस प्रत्याशी पुनीत पाठक के लिए प्रियंका ने रोड शो शुरू किया। जो सप्तऋषि द्वार से कोतवाली होते हुए जूनियर हाईस्कूल के मैदान में जाकर समाप्त हुआ। (Priyanka Gandhi Roadshow in Ballia)

इस चुनाव में पहली बार बलिया की धरती पर प्रियंका गांधी के देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े। उन्होंने सभी से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। कई जगह लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा बुलंद किया।

(Priyanka Gandhi Roadshow in Ballia)

Also Read : Gold was Overlaid in Kashi Vishwanath Temple : 37 किलो सोने से बढ़ी गर्भगृह की चमक, 187 वर्ष बाद विश्वनाथ मंदिर में मढ़ा सोना

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago