होम / Priyanka in UP: यूपी में प्रियंका ने सीएम फेस को नकार दिया, अब चुनाव लड़ेगी या नहींं, असमंजस बरकरार

Priyanka in UP: यूपी में प्रियंका ने सीएम फेस को नकार दिया, अब चुनाव लड़ेगी या नहींं, असमंजस बरकरार

• LAST UPDATED : January 22, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Priyanka in UP यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सीएम योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुनाव लड़ने को लेकर रणनीति साफ हो गई है। बसपा की मुखिया मायावती ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। अब लोगों की निगाह कांग्रेस की प्रियंका पर है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री फेस को लेकर अपनी दावेदारी को एक दिन बाद नकारने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा अभी चुनाव मैदान में उतरेंगी या नहीं, असमंजस बरकारार है।

सीएम फेस और प्रियंका के चुनाव पर सस्पेंस Priyanka in UP

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने तथा मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार के सवाल पर प्रियंका और कांग्रेस दोनों सस्पेंस बरकरार रखना चाहते हैं। कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार के साथ प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने से इन्कार भी नहीं किया है। प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि अभी मैंने इस चर्चा को थोड़ी देर के लिए छोड़ दिया है। इसलिए जब हम तय करेंगे, तो हम आपको बताएंगे। मैं लड़ने पर विचार कर रही हूं।

चर्चा में प्रियंका गांधी Priyanka in UP

यूपी में कांग्रेस की प्रियंका गांधी चर्चा में हैं। 403 सीट पर प्रत्याशी उतारने की कवायद में लगीं प्रियंका गांधी ने पार्टी का लोकलुभावन घोषणा पत्र की तैयार करने में बड़ी भूमिका निभाई है। 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का अभियान चलाकर भी प्रियंका लगातार सुर्खियों में हैं। अब उनका प्रयास भाजपा को सत्ता से बाहर करने का है। उनका मानना है कि आदर्शवादी राजनीति के सहारे महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के इतने बड़े साम्राच्य को शिकस्त दी। उनका मानना है कि सत्ता हो न हो, राजनीति में आदर्श होने चाहिए। हम जमीनी लड़ाई लड़ेंगे लेकिन अपने आदर्शों को नहीं छोड़ेंगे।

Read More: UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, कैराना में घर घर गए गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के लिए वोट मांगा

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox