होम / Rampur By-Election 2022: बीजेपी उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने किया नामांकन, मुख्तार अब्बास नकवी रहे मौजूद

Rampur By-Election 2022: बीजेपी उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने किया नामांकन, मुख्तार अब्बास नकवी रहे मौजूद

• LAST UPDATED : November 17, 2022

Rampur By-Election 2022

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, रामपुर: उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों के बीच सरगर्मियां बढ़ गई हैं। गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने नामांकन कर दिया है। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मौजूद रहे।

मुख्तार अब्बास नकवी बने प्रस्तावक
आकाश सक्सेना के भाई विकास सक्सेना और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी उनके प्रस्तावक बने। चुनाव आयोग ने नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर घोषित की है। अंतिम तारीख से एक दिन पहले भाजपा उम्मीदवार ने अपना पर्चा दाखिल कर दिया।

पांच दिसंबर को होगा मतदान
रामपुर शहर सीट पर उपचुनाव का मतदान पांच दिसंबर को होना है। अभी दो दिन पहले ही भाजपा ने आकाश सक्सेना का टिकट फाइनल किया था। सपा ने भी दो दिन पहले अपना प्रत्याशी फाइनल कर दिया था। सपा ने आसिम राजा को टिकट दिया है।

सपा से आसिम रजा मैदान में
आसिम राजा हाल ही में रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी सपा के प्रत्याशी थे। लेकिन, उस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा के घनश्याम लोधी ने आसिम राजा को भारी मतों के अंतर से हराया था। भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना पर भाजपा ने दूसरी बार भरोसा जताया है।

जेल में रहते हुए आजम ने दर्ज की थी बड़ी जीत
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भी भाजपा ने आकाश सक्सेना को रामपुर शहर सीट से टिकट दिया था लेकिन, आजम खां से मुकाबले में वह चुनाव हार गए थे। जबकि आजम खां ने सीतापुर जेल में रहते हुए चुनाव लड़ा था। आजम खां ने विधायक बनने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके चलते रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था, जिसमें सपा को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने रामपुर लोकसभा सीट पर पहली बार कब्जा जमाया था।

यह भी पढ़ें- Rampur By Poll: रामपुर में बगावत, सपा के पूर्व MLC प्रत्याशी ने आजम और आसिम के खिलाफ खोला मोर्चा, खरीदा नामांकन पर्चा – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox