होम / Rampur By Poll: वोटिंग के बीच आजम का बड़ा आरोप, बोले- डर से लोग पलायन कर रहे

Rampur By Poll: वोटिंग के बीच आजम का बड़ा आरोप, बोले- डर से लोग पलायन कर रहे

• LAST UPDATED : December 5, 2022

Rampur By Poll

इंडिया न्यूज, रामपुर (Uttar Pradesh)। रामपुर में आजम खान की विधायकी रद्द होने के बाद आज सोमवार को वोटिंग चल रही है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई है, जो 5 बजे तक चलेगी। यहां भाजपा ने आकाश सक्सेना को टिकट दिया है। जबकि सपा ने आजम के खास आसिम रजा को उतारा है। रामपुर विधानसभा को सपा और आजम का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। यहां भाजपा अब तक जीत दर्ज नहीं कर पाई है। हालांकि इस बार भाजपा ने पूरी ताकत झोक दी है।

वोटिंग के बीच आजम खान ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है। आजम खान ने कहा कि बर्बरता की जा रही है, लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, पीटा जा रहा है। पुलिस मोहल्लों में जाकर कह रही कि वोट मत डालना। एक मोहल्ले में पुलिस ने इतना धमकाया कि लोगों ने घरों में ताला लगाकर पलायन किया। हर जगह कहा जा रहा कि वोट डालने मत जाना।

इस सीट से 10 बार विधायक चुने गए आजम
रामपुर विधानसभा सीट से आजम खान 10 बार विधायक चुने जा चुके हैं। हाल में हेट स्पीच मामले में तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई। वैसे तो रामपुर विधानसभा सीट पर इस बार उपचुनाव में 11 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इसके बाद भी चुनाव में सीधा मुकाबला आसिम रजा और आकाश सक्सेना के बीच माना जा रहा है।

रामपुर विधानसभा सीट पर करीब 3.87 लाख वोटर हैं। इसमें पुरुष वोटर 2.05 लाख और महिला वोटर 3.87 लाख हैं। रामपुर सीट पर सबसे ज्यादा मुस्लिम वोटर हैं, जिनकी संख्य करीब 80 हजार हैं। दूसरे नंबर पर वैश्य (35 हजार), फिर लोधी (35 हजार), एससी (15 हजार) और यादव 10 हजार वोटर हैं।

रामपुर विधानसभा सीट पर ये हैं उम्मीदवार

मोहम्मद असिम रजा- समाजवादी पार्टी
आकाश सक्सेना हनी- भारतीय जनता पार्टी
जयवीर सिंह सुहेलदेव- भारतीय समाज पार्टी
शिव प्रसाद- बहुजन आंदोलन पार्टी
मोइन खान- निर्दलीय
जुनैद खान-  निर्दलीय
नरेश कुमार सैनी- निर्दलीय
इम्तियाज उर रहमान खान- निर्दलीय
खुशरुद्दीन अंसारी- निर्दलीय
संदीप सिंह- निर्दलीय
राजेंदर सिंह- निर्दलीय

यह भी पढ़ें: मैनपुरी, रामपुर और खतौली सीट पर वोटिंग जारी, शिवपाल बोले- चुनाव में लगातार गड़बड़ी हो रही

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox