होम / Rampur News: रामपुर में कलाकारों द्वारा रामचरितमानस का किया गया चित्रण, मुख्तार अब्बास नकवी ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

Rampur News: रामपुर में कलाकारों द्वारा रामचरितमानस का किया गया चित्रण, मुख्तार अब्बास नकवी ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

• LAST UPDATED : March 4, 2023

इंडिया न्यूज: (Mukhtar Abbas Naqvi inaugurated by lighting the lamp) रामपुर में राठौड़ा के ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर में रामचरितमानस पर आधारित एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पर्दे पर अपने जबरदस्त किरदार निभा चुके कई कलाकारों ने अपनी कला के जरिए किरदारों का चित्रण किया। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विरोधियों पर निशाना साधा है।

Mukhtar Abbas Naqvi

खबर में खास:-

रामचरितमानस पर आधारित एक कार्यक्रम आयोजित किया गया

राम चरित्र मानस पर  आधारित एक बहुत ही शानदार प्रस्तुति

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विरोधियों पर निशाना साधा

 

ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर में किसान मेला लगाया गया

देश के कई हिस्सों में रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों को लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ी हुई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में राठौड़ा के ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर में किसान मेला लगाया गया है। जिसमें रामचरितमानस पर आधारित एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें पर्दे पर अपने जबरदस्त किरदार निभा चुके कई कलाकारों ने अपनी कला के जरिए किरदारों का चित्रण किया है। रावण की भूमिका में पुनीत इस्सर, राम की भूमिका में सिद्धांत इस्सर,हनुमान की भूमिका में बिंदु दारा सिंह और सीता की भूमिका में समीक्षा भटनागर ने प्रस्तुति दी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विरोधियों पर निशाना साधा है।

राम चरित्र मानस पर  आधारित एक बहुत ही शानदार प्रस्तुति

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा जय श्री राम “रामायण” और “रामचरितमानस” पर आधारित एक बहुत ही शानदार प्रस्तुति है और जरूर उन लोगों को देखना चाहिए। जिन लोगों पर रामायण और राम चरित्र मानस पर और भगवान राम पर अज्ञानता भरे सवाल खड़े करते हैं। उनके लिए यह एक बहुत बड़ा सबक भी है और संदेश भी है और जिस सुंदर ढंग से रामायण पर आधारित श्री राम चरित्र मानस पर आधारित और भगवान राम के और तमाम उन महापुरुषों के जिन्होंने दुनिया के संस्कृति के और संस्कार को एक शक्ति दी है यह देखने लायक है।

Also Read: Haldwani News: युवाओं के लिए खुशखबरी! हल्द्वानी में 477 करोड़ की लागत से बनने जा रहा फुटबाल स्टेडियम

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox