Categories: राजनीति

Ranganath Mishra Joins BJP : बीजेपी में पहुंचे पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नौ रत्नों में थे शामिल

इंडिया न्यूज, भदोही।

Ranganath Mishra Joins BJP : अस्सी के दशक में भाजपा से राजनीतिक पारी की शुरू करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री रंगनाथ मिश्र ने 17 साल बाद घर वापसी कर ली। भाजपा में शामिल होते ही भदोही की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा और बसपा के टिकट पर चार बार विधायक रहे रंगनाथ दोनों सरकारों में में मंत्री भी रह चुके हैं। (Ranganath Mishra Joins BJP)

औराई के सहसेपुर निवासी रंगनाथ मिश्र ने 80 के दशक में भाजपा से सियासी सफर की शुरूआत की। उस दौरान भदोही भी वाराणसी का ही हिस्सा था। 1986-87 में वह भाजयुमो के प्रदेश सचिव बने। वर्ष 1991 में पहली बार चुनाव लड़े पर सफलता नहीं मिली। वर्ष 1993 में औराई सीट से वे पहली बार विधायक बने।

मायावती के बेहद करीबी थे रंगनाथ (Ranganath Mishra Joins BJP)

जनपद सृजन के बाद वे भदोही के पहले जिलाध्यक्ष भी बने। उसके बाद 1996 में भाजपा के टिकट पर ही उन्होंने जीत दर्ज की और सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री, मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण सहित वन मंत्री बनाया गया। वर्ष 2002 के चुनाव में उन्हें डॉक्टर सिंह उर्फ उदयभान सिंह ने हरा दिया। (Ranganath Mishra Joins BJP)

हालांकि बाद में उदयभान सिंह की सदस्यता समाप्त होने के बाद 2005 में हुए उपचुनाव में रंगनाथ बसपा के टिकट पर निर्वाचित हुए। 2007 में चुनाव जीतकर बसपा सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री बने। जिसके बाद लंबे समय तक बसपा में रहे। रंगनाथ मिश्र पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नौ रत्नों में गिने जाते थे।

(Ranganath Mishra Joins BJP)

Also Read : Controversial Statement in Sant Sammelan : संत समागम में फिर हुई विवादित बातें, भारत को हिंदू राष्ट्र लिखने की वकालत

Connect With Us: Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago