Categories: राजनीति

UP Politics: जातिगत जनगणना से पहले धार्मिक जनगणना हो- सांसद सुब्रत पाठक

UP Politics: सांसद सुब्रत पाठक हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहतें हैं। आज उन्होंन जातिगत जनगणना को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना से पहले धार्मिक जनगणना होनी चाहिए। इससे पहले मुख्तार अंसारी को लेकर बयान पर चर्चा में थे। कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक शनिवार को सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में जातिगत जनगणना पर कहाकि पहले धार्मिक जनगणना होनी चाहिए। इसके बाद जातिगत जनगणना हो।

राहुल गांधी को लेकर भी दिया बयान

सांसद सुब्रत पाठक ने राहुल गांधी को लेकर भी अपनी बातों को रखा। उन्होंने कहा कि सदन पक्ष व विपक्ष दोनों से चलती है। लोकतंत्र में सत्ता पक्ष अकेले सदन नही चला सकता है। लेकिन यह नहीं हो सकता कि विपक्ष का नेता देश के बाहर जाकर देश की छवि खराब करे।

पाठक ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडर का देश के निर्माण में बड़ा योगदान है। अम्बेडकरजी ने लोकतंत्र में महती भूमिका निभाई। उन्होंने समरसता का बात कही है। हर साल लोग उनकी जयंती मनाते हैं। भाजपा भी मनाएगी। उन्होंने कहाकि भाजपा की यूपी सरकार प्रगति पर है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से विकास हो रहा है। यह प्रदेश देश का नम्बर एक प्रदेश बनेगा।

बिजली कर्मियों के हड़ताल पर कही ये बात

सांसद सुब्रत पाठक ने बिजलीकर्मियों की हड़ताल से उत्पन्न स्थिति पर कहाकि सरकार कठोर कदम उठा रही है। कईयों पर मुकदमे दर्ज किये गये और कईयों को बर्खास्त किया गया है। जो लोग आमजन के लिए समस्या खड़ी करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Also Read:

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago