होम / Roorkee: कांग्रेसियों ने निकाली मशाल यात्रा, केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेवाजी

Roorkee: कांग्रेसियों ने निकाली मशाल यात्रा, केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेवाजी

• LAST UPDATED : April 12, 2023

Roorkee: रूड़की के इकबालपुर में उत्तराखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के बैनर तले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहम्मद आदिल फरीदी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इकबालपुर फाटक से खाताखेड़ी ग्राम तक मशाल यात्रा निकाली। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

राष्ट्रीय नेता राहुल गाँधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में लगातार नाराजगी देखने को मिल रही है। वहीं मंगलवार की देर शाम रूड़की के इकबालपुर मे उत्तराखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन जताया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं के जोरदार नारे लगाए।

जुलूस निकालकर किया विरोध प्रर्दशन

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहम्मद आदिल फरीदी ने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और प्रदेश प्रभारी शमीम अल्वी के निर्देश पर यह मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के साथ जो अन्याय किया है उसे कांग्रेस कार्यकर्ता और देश की जनता कभी बर्दाश्त नही करेगी। राहुल गाँधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश की जनता के दिलों मे जगह बनाई है जिसे वह कभी निकाल नही पाएंगे। राहुल गांधी की लड़ाई में प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है।

जेल भरो आंदोलन से पीछे नही हटेगें- नेता मोहम्मद अरशद

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहम्मद अरशद ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कर केंद्र सरकार ने उनके साथ अन्याय किया है। जिसका हम लोग विरोध जता रहे हैं। यह मशाल यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही राहुल गांधी को न्याय नहीं मिला तो प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा और जेल भरो आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगा।

ये भी पढ़ें:- Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने सांसदों के साथ की बैठक, आगामी लोकसभा चुनावों पर किया मंथन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox