होम / RPN will Join BJP Today : आरपीएन का कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा शामिल होंगे स्टार प्रचारक

RPN will Join BJP Today : आरपीएन का कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा शामिल होंगे स्टार प्रचारक

• LAST UPDATED : January 25, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

RPN will Join BJP Today : पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व कांग्रेस के सीनियर लीडर आरपीएन सिंह ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है। कहा जा रहा है कि वे अब भाजपा में शामिल होने का मन बना चुके हैं। आरपीएन के आज भाजपा के नई दिल्ली मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता लेने की चर्चा है। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही चुनाव के लिए स्टार प्रचारक घोषित किए गए कांग्रेस नेता मंगलवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आरपीएन सिंह को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।

पडरौना राजघराने से संबद्ध हैं आरपीएन (RPN will Join BJP Today)

आरपीएन सिंह पडरौना राजघराने से आते हैं। इनका इलाके में काफी प्रभाव है। वह 2009 में तत्कालीन पडरौना सीट से लोकसभा सांसद चुने जा चुके हैं और यूपीए- 2 सरकार में सड़क परिवहन, पेट्रोलियम और गृह राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। उधर, एक के बाद एक नेताओं के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है। हाल ये है कि इसके पहले लड़की हूं लड़ सकती हूं कि पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भी भाजपा में शामिल हो गईं।

(RPN will Join BJP Today)

Also Read : Taunt of Keshav on SP List : सपा की लिस्ट पर केशव का तंज, अपराधियों को टिकट देकर दहशत फैलाने की कोशिश

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox