Categories: राजनीति

Ruckus Between the Seventh Phase of Polling : आजमगढ़ में सपा-भाजपा समर्थकों में तकरार, अफरातफरी मची

Ruckus Between the Seventh Phase of Polling

इंडिया न्यूज, आजमगढ़ : Ruckus Between the Seventh Phase of Polling यूपी के आजमगढ़ (Azamgarh) जिले में सातवें चरण के मतदान के बीच भारी बवाल हो गया। सदर विधानसभा क्षेत्र के पल्हनी स्थित एक बूथ पर शाम सवा पांच बजे समाजवादी पार्टी और भाजपा (BJP )समर्थकों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बीच दोनों ओर ईंट-पत्थर चलना शुरू हो गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। पथराव में कई वाहनों के शीशे टूट गए। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर लाठियां भांजते हुए लोगों को खदेड़ा।

देखते-देखते ही दोनों ओर से चलने लगे ईंट-पत्थर

दिन भर यहां शांतिपूर्वक मतदान होता रहा। शाम में भाजपा प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा यहां पहुंचे और कुछ देर तक बूथ पर बैठ गए। इसी सूचना पर सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव पक्ष के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। भाजपा प्रत्याशी के बूथ पर बैठने को लेकर लोगों में कहासुनी होने लगी। इस बीच एक पक्ष ने पथराव कर दिया। इससे दूसरे पक्ष के लोगों के वाहन के शीशे टूट गए। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी पथराव शुरू कर दिया। कहासुनी व ईंट-पथराव के बीच बात बढ़ती गई। घंटे भर मौके पर अफरातफरी की स्थिति रही। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे समर्थक

घटना का कारण क्या था यह स्पष्ट नहीं हो सका है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। भाजपा पक्ष के लोगों का कहना है कि सपा के लोग यहां फर्जी वोटिंग करा रहे थे जिसकी सूचना पर भाजपा प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा मौके पर पहुंचे तो उन पर पथराव हो गया।
तो वहीं सपा पक्ष के लोगों का कहना था कि भाजपा प्रत्याशी पहले से वहां मौजूद थे और फर्जी वोटिंग करा रहे थे। इतना ही नहीं भाजपा प्रत्याशी ने ही सपाइयों के वाहन पर ईंट-पत्थर चलाया। अब यह तो जांच का विषय है लेकिन सपा और भाजपा समर्थकों के बीच बूथ पर मारपीट और तोड़फोड़ हुई है।

114 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद

आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों अतरौलिया, गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर, आजमगढ़, निजामाबाद, फूलपुर-पवई, दीदारगंज, लालगंज और मेंहनगर पर मतदान हुआ। इन सीटों पर कुल 114 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया।

Also Read : UP Exit Poll 2022 : यूपी एक्जिट पोल 2022, यूपी चुनाव के नतीजे 10 को, बढ़ गई है प्रत्याशियों की बेचैनी

Read More : Horrific road Accident in kanpur Late Night : ट्रैक्टर-ट्राली भिड़ंत में चालक व हेल्पर की मौत

Also Read : Dr. Used to do private practice in Shamli : संदिग्ध हालात में डाक्टर की गोली लगने से मौत

Read More : Circle While going for Campaign in Chandauli : केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर रॉड से हमला

Connect With Us: Twitter Facebook

Ajay Dubey

India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago