होम / Second list Released of Congress : कांग्रेस की दूसरी लिस्‍ट जारी, 16 महिलाओं को मिला टिकट

Second list Released of Congress : कांग्रेस की दूसरी लिस्‍ट जारी, 16 महिलाओं को मिला टिकट

• LAST UPDATED : January 20, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Second list Released of Congress : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रत्‍याशियों की दूसरी लिस्‍ट जारी कर दी है। इस लिस्‍ट में महिलाओं को प्राथमिकता दी गयी है। कांग्रेस की इस लिस्‍ट में 41 नाम हैं, जिसमें 16 महिलाएं शामिल हैं। कांग्रेस ने सहारनपुर नगर से सुखविंदर कौर, गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से संगीता त्‍यागी, अलीगढ़ की खैर सीट से मोनिका सूर्यवंशी और इगलास से प्रीति डांगर समेत 16 महिलाओं को मैदान में उतारा है। इसके अलावा कांग्रेस की लिस्‍ट में पुरकाजी से पूर्व मंत्री दीपक कुमार, कैराना से हाजी अखलाक, मुजफ्फरनगर से सुबोध शर्मा, मेरठ से रंजन शर्मा, बागपत से अनिल देव त्‍यागी आदि का नाम शामिल हैं।

बुलंदशहर की सभी सीटों की स्थिति स्पष्ट (Second list Released of Congress)

कांग्रेस ने नामांकन की आखिरी तारीख से एक दिन पहले प्रत्याशियों की लिस्‍ट जारी की है। इसके साथ सभी सात सीटों पर प्रत्‍याशियों का ऐलान हो गया है। स्याना से पूनम पंडित, सिकंदराबाद से सलीम अख्‍तर, डिबाई से सुनीता शर्मा, शिकारपुर से जियाउर्रहमान खुर्जा से टूक्कीमल खटीक, अनूपशहर से गजेंद्र चौधरी और बुलंदशहर सदर सीट सुशील चौधरी को उतारा गया है। कांग्रेस ने शामली जनपद की तीनों विधानसभाओं पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कैराना विधानसभा सीट से हाजी अखलाक, थानाभवन से सत्या संयम सैनी और शामली से अयूब जंग को प्रत्‍याशी बनाया है।

(Second list Released of Congress)

Also Read : List of BJP Star Campaigners : मेनका, वरुण, टेनी से बीजेपी बना रही दूरी, स्टारक प्रचारक की लिस्ट से नाम गायब

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox