होम / Shah Taunt on Mulayam Campaign : मुलायम के प्रचार पर शाह का तंज, सपा प्रमुख अखिलेश पर बोला हमला

Shah Taunt on Mulayam Campaign : मुलायम के प्रचार पर शाह का तंज, सपा प्रमुख अखिलेश पर बोला हमला

• LAST UPDATED : February 17, 2022

इंडिया न्यूज, मैनपुरी।

Shah Taunt on Mulayam Campaign : करहल सीट से बीजेपी प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के लिए गुरुवार को  गृहमंत्री अमित शाह ने प्रचार किया। शाह की सभा से कुछ ही दूरी पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी अखिलेश यादव के समर्थन में प्रचार में उतरे। अपने संबोधन में अमित शाह ने तंज कसा कि इतनी आयु में नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव को प्रचार में उतार दिया गया है। उन्होंने अखिलेश यादव पर भी जोरदार हमला बोला।

करहल से अखिलेश को हराने की अपील (Shah Taunt on Mulayam Campaign)

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि करहल से अखिलेश यादव को हरा दीजिए। पूरे यूपी से सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। शाह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में 300 सीटें जीतकर सरकार बनानी है। इसके लिए 300 सीटें जीतनी पड़ेगी। आपको एक आइडिया बताता हूं, 300 सीट जीतने की जरूरत नहीं। यह काम एक ही सीट से हो जाएगा। करहल में कमल खिला दो, सपा साफ हो जाएगी।

छठे दिन मैदान में आ गए अखिलेश (Shah Taunt on Mulayam Campaign)

अखिलेश के लिए करहल में मुलायम के प्रचार पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि अखिलेश ने कहा था कि नामांकन के बाद 10 मार्च को आऊंगा। छठे ही दिन मैदान में आ गए। अभी मैं हेलिकॉप्टर से देख रहा था। 5 किलोमीटर दूर कड़ी धूप में इतनी आयु हो गई है,  नेता जी (मुलायम) को मैदान में उतारना पड़ा है। अब मुझे बताओ आगाज ऐसा है तो अंजाम क्या होगा।

(Shah Taunt on Mulayam Campaign)

Also Read : Mulayam Attacked BJP Strongly : मुलायम ने किया अखिलेश का प्रचार, भाजपा पर बोला जोरदार हमला

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox