Categories: राजनीति

Shivpal Yadav Gave big Statement in Etawah : सपा में फिर सियासी बवाल के आसार, दिल्ली रवाना हुए नाराज शिवपाल

इंडिया न्यूज, इटावा।

Shivpal Yadav Gave big Statement in Etawah : सपा विधान मंडल दल की बैठक में न बुलाए जाने से नाराज होकर लखनऊ से इटावा वापस लौटे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रविवार सुबह ही दिल्ली रवाना हो गए। इटावा में उन्होंने बहुत खास लोगों से ही मुलाकात की। उनके दिल्ली जाने की चर्चा से जिले में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। (Shivpal Yadav Gave big Statement in Etawah)

प्रसपा से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि अध्यक्ष लखनऊ जाने की बात कहकर यहां से रवाना हुए हैं। प्रसपा अध्यक्ष और जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव को शनिवार को लखनऊ में सपा विधान मंडल दल की बैठक में नहीं बुलाया गया था। वह बैठक के लिए लखनऊ में ही रुके हुए थे। बैठक में न बुलाए जाने से नाराज शिवपाल सिंह यादव शनिवार को ही इटावा के लिए रवाना हो गए थे।

भाजपा प्रत्याशी की तारीफ की (Shivpal Yadav Gave big Statement in Etawah)

शिवपाल यहां पर तंज कसा कि धर्म के युद्ध में युधिष्ठिर दुर्योधन की जगह शकुनी से जुआ खेलने लगे, यहीं खेल का परिणाम तय हो गया था, हार किसकी होनी है। वे ताखा ब्लॉक के उदयपुरकला में एक धार्मिक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि सिरसागंज से भाजपा प्रत्याशी हरीओम यादव को भी जीत मिले। (Shivpal Yadav Gave big Statement in Etawah)

भाजपा के सिरसागंज से प्रत्याशी रहे हरीओम यादव के साथ मंच साझा करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी हरीओम यादव को भी जीतना चाहिए था वह अच्छे व्यक्ति हैं। शिवपाल सिंह यादव ने इस दौरान कहा कि जब अपने और परायों में भेद नहीं पता होता है तब महाभारत होती है। धर्म और राजनीति दोनों में यह नीति लागू होती है। साइकिल चुनाव चिह्न से लड़ने वाले प्रत्याशियों में उनकी जीत सबसे बड़ी हुई है।

(Shivpal Yadav Gave big Statement in Etawah)

Read More : SP Akhilesh Yadav Elected Legislature Party leader : सपा के अखिलेश यादव चुने गए विधायक दल के नेता, यूपी विधान सभा में होंगे नेता प्रतिपक्ष

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago