Categories: राजनीति

Shivpal Yadav in Etawah : इटावा में शिवपाल यादव बोले यूपी विधानसभा चुनाव से तय होगा देश की राजनीति का भविष्य

इंडिया न्यूज, कानपुर:

Shivpal Yadav in Etawah  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव देश की राजनीति का भविष्य तय करेगा। प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेलगाम अफसरशाही की वजह से सत्ता परिवर्तन अवश्यम्भावी है।

योगी सरकार ने लोगों में विश्वास खो दिया है, देश और प्रदेश में भाजपा की साख पूरी तरह से खत्म हो गई है। प्रदेश से सफाया होते ही वर्ष 2024 में देश से भी भाजपा का सफाया हो जाएगा।

भाजपा के खिलाफ मोर्चा बना कर लड़ना चाहिएShivpal Yadav in Etawah

वह अपने पुत्र पीसीएफ चेयरमैन अंकुर यादव के साथ पार्टी के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता की बेटी दीक्षा और वरिष्ठ पत्रकार यशवंत चतुवेर्दी के बेटे सचिन चतुवेर्दी के विवाह समारोहों में पहुंचे थे। उन्होंने यहां पर कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा शासन से मुक्ति चाहती है।

सभी विपक्षी पार्टियों को मिलकर मोर्चा बनाकर भाजपा का सफाया करना चाहिए। काफी देर तक उन्होंने लोगों से सीधा संवाद दिया लेकिन सपा से गठबंधन को लेकर चुप ही रहे। इस दौरान प्रसपा नेता डा. बृजेश चंद्र, महावीर सिंह यादव, अजेंद्र सिंह गौर, विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, वेदव्रत गुप्ता, सुनील यादव, विनय पांडेय, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद थे।

Also Read : Priyanka Gandhi Vadra said sorry : ससुराल वालों लंबे समय बाद आने के लिए माफी चाहती हूं

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago