होम / अपने बेटे और हजारों कार्यकर्त्ताओं के संग शिवपाल यादव भाजपा में होंगे शामिल, 19 अप्रैल को लेंगे सदस्यता: Shivpal Yadav will join BJP

अपने बेटे और हजारों कार्यकर्त्ताओं के संग शिवपाल यादव भाजपा में होंगे शामिल, 19 अप्रैल को लेंगे सदस्यता: Shivpal Yadav will join BJP

• LAST UPDATED : April 15, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Shivpal Yadav will join BJP सीधे तौर पर कहा जाए तो यह सपा के लिए झटका है कि मुलायम सिंह के भाई और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव अपने बेटे और हजारों कार्यकर्त्ताओं के संग भाजपा ज्वाइंन करने जा रहे हैं। इधर बीजेपी सीधे यादव परिवार में ही सेंध लगा रही है। इसमें सबसे पहले मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव को अपने पाले में खींच लिया था, और अब शिवपाल और उनके बेटे को भगवा खेमे में ले लिया है। आधिकारिक तौर पर सदस्यता 19 अप्रैल को दिल्ली में ली जाएगी।

उपेक्षित महसूस कर रहे थे शिवपाल Shivpal Yadav will join BJP

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य शिवपाल सिंह यादव 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी में उपेक्षित महसूस कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी भी बना ली थी, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के सिंबल पर विधायक बनने वाले खांटी नेता अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

जेपी नड्डा और अमित शाह की मौजूदगी में होगी ज्वाइनिंग Shivpal Yadav will join BJP

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रभारी की मौजूदगी में शिवपाल सिंह यादव अपने बेटे आदित्य यादव तथा समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। शिवपाल सिंह यादव 19 अपैल को नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेंगे।

Also Read : 6 से 11 साल तक के बच्चों को भी लगेगा कोरोना टीका, ब्रिटेन ने दी मॉडर्ना के वैक्सीन को मंजूरी Britain Approves Modernas Vaccine

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox