Sonbhadra News : सीएम योगी ने विपक्ष पर कसा तंज बोले – कांग्रेस, सपा, बसपा ने भगवान राम को टेंट मे रहने को किया मजबूर

India News (इंडिया न्यूज़) Sonbhadra News सोनभद्र : 2024 लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टिया खासा तैयारी कर रही है।

इसी क्रम में यूपी के सीएम आज सोनभद्र (Sonbhadra News) पहुंचे। जहा उन्होंने जन सम्बोधन दिया और सरकार के कार्यो को बताया।

अटल आवासीय विद्यालय का करवाया निर्माण

जन सम्बोधन के दौरान सीएम ने विपक्ष पर तंज कस्ते हुए कहा कि अयोध्या मे आज भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य सिद्ध हो रहा है।

कांग्रेस, सपा, बसपा ने भगवान राम को टेंट मे रहने को मजबूर कर दिया था। आज प्रधानमंत्री मोदी जी के निर्देशन मे उनके करकमलो से भगवान रामलला के विराजमान होने का कार्य होने जा रहा है।

आगे कहा कि मै आपसे कहना चाहता हूँ की अपने बच्चो को स्कूल जरूर भेजें। सरकार आपके बच्चो के लिए ही अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण करवा रही है।

मेडिकल कॉलेज़ और एयरपोर्ट का हो रहा निर्माण

सीएम ने बताया कि मुझसे लोगो ने कहा कि सोनभद्र मे इस समय भीषण गर्मी हो रही है। लेकिन मैने कहा की मै जाऊंगा। इसीलिए मै यहाँ समय से पहले पहुंचा।

मै मेडिकल कॉलेज़ निर्माण का कार्य देखना चाहता था। आज सोनभद्र विकास के साथ तेजी से बढ़ रहा है। मेडिकल कॉलेज़, एयरपोर्ट, हर घर नल हर योजनाए तेजी से आगे बढ़ रही है।

‘सोनभद्र बनेगा सोनांचल’

मुख्यमंत्री योगी सम्बोधन देने के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि हम आपके सुख – दुख मे साथ हैं। हम ‘सोनभद्र को सोनांचल’ के रूप मे एक नए केंद्र के रूप मे बनाने के लिए संकल्पित हैं।

Also Read – राजभर और बीजेपी के बीच की सीढ़ी बने परिवहन मंत्री, क्या बीजेपी में होंगे शामिल

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago