Categories: राजनीति

SP Chief Akhilesh Yadav Said : सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले, मंदिर बनाना चाहते तो एक वर्ष में बन जाता, सिर्फ वोट चाहती है भाजपा

इंडिया न्यूज, गोंडा:

SP Chief Akhilesh Yadav Said अगर भगवान श्रीराम का मंदिर बनाना चाहते तो एक वर्ष में बन जाता। भाजपा मंदिर बनाना नहीं बल्कि, उसके नाम पर वोट लेना चाहती है। समाजवादियों ने सिर्फ छह माह में ही भगवान परशुराम का मंदिर बना दिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शु्क्रवार को भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कार्यकतार्ओं को संबोधित किया।


भाजपा सरकार की हिटलर से की तुलना SP Chief Akhilesh Yadav Said

भाजपा सरकार की तुलना हिटलर सरकार से करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में एक प्रोपोगंडा मंत्री होते थे, इनकी सरकार में तो सभी प्रोपोगंडा मंत्री हैं। मुख्यमंत्री चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांग रहे हैं, लेकिन कोई सुन ही नहीं रहा है। वह तो भाजपा के सदस्य भी नहीं है। जनता ही नहीं, पार्टी के लोग भी उनसे नाराज हैं। विज्ञापन में गलत तस्वीर छपवाकर दूसरों का काम खुद का गिना रहे हैं।


जनविश्वास यात्रा पर कसा तंज SP Chief Akhilesh Yadav Said

भाजपा की जनविश्वास यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि इन्हें जनविश्वास यात्रा नहीं बल्कि, जनमाफी यात्रा निकालनी चाहिए। कोरोनाकाल में लाकडाउन के दौरान इन्होंने मजदूरों को अनाथ छोड़ दिया था। घर जाने के लिए न तो साधन थे और न ही अस्पताल में दवा व आक्सीजन।

कोरोना से हुई मौत को स्वीकारना नहीं चाहती है भाजपा SP Chief Akhilesh Yadav Said

सरकार कोरोना से हुई मौत को भी स्वीकार करना नहीं चाहती। गोंडा में पीएम ने हवाई चप्पल वालों को हवाई यात्रा कराने का सपना दिखाया था, लेकिन हवाई यात्रा तो दूर गरीब की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भरी जा रही है। कमाई आधी और महंगाई दोगुणा हो गई। पंजाब की घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को कार्यक्रम स्थल तक प्रधानमंत्री को जाने देना चाहिए था। कम से कम खाली कुर्सियों के बीच भाषण तो दे आते।

SP Chief Akhilesh Yadav Said  उन्हें किसानों को बताना चाहिए कि तीन काले काननू क्यों लाएं और क्यों वापस लिया। आयकर विभाग की छापेमारी के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान में इस बार भाजपा फंस गई। उसने अपने ही करीबी के घर छापा डलवा दिया। जब सच्चाई सामने आई तो अपनी नाकामी छिपाने के लिए अन्य लोगों के घरों छापे डालकर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

Read More: Hair Cut By Spitting : थूक लगा कर हेयर कट करने का मामला, हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने मांगी माफी, मुजफ्फरनगर में दर्ज हुआ केस

Connect With Us: Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago