Categories: राजनीति

SP Complains to EC for Votes : करहल में मतदान बाधित, सपा ने की शिकायत

इंडिया न्यूज, मैनपुरी।

SP Complains to EC for Votes : करहल समेत चारों सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच सपा ने करहल क्षेत्र में कई बूथों पर लोगों को मतदान करने से रोकने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को ट्वीट किया है। उधर, एटा जिले की मारहरा विधानसभा 105 बूथ संख्या 210 पर धीमा मतदान होने की बात कही गई है। (SP Complains to EC for Votes)

सपा ने ट्वीट किया कि करहल क्षेत्र के भागपुर गांव में बूथ नंबर 244, 245 पर ग्रामीणों को वोट डालने से रोका जा रहा है। आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान लेते हुए पारदर्शी मतदान कराना सुनिश्चित करें। वहीं जोनल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार का कहना है कि कोई दिक्कत नहीं है। शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।

एटा के मरहरा सीट पर भी धीमा मतदान (SP Complains to EC for Votes)

सपा ने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि एटा जिले की मरहरा विधानसभा 105 बूथ संख्या 210 पर स्लो वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन संज्ञान लें। चुनाव में करहल सीट पर पूरे प्रदेश की निगाहे हैं। यहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव और भाजपा से केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। (SP Complains to EC for Votes)

बसपा के कुलदीप नरायन मैदान में है। करहल समेत मैनपुरी के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। मतदाताओं में सुबह से जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 11 बजे तक 24.45 फीसदी मतदान हो चुका था।

(SP Complains to EC for Votes)

Also Read : SP Wrote a Letter to Election Commission : सपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, जौनपुर में अतिरिक्त सुरक्षा देने की मांग

Connect With Us: Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago