होम / SP MLA Subhash Rai in BJP : सपा को लगा एक और झटका, भाजपा में पहुंचे विधायक सुभाष राय

SP MLA Subhash Rai in BJP : सपा को लगा एक और झटका, भाजपा में पहुंचे विधायक सुभाष राय

• LAST UPDATED : January 24, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

SP MLA Subhash Rai in BJP : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को एक और झटका लगा है। जलालपुर ( Jalalpur) से सपा विधायक सुभाष राय (Subhash Rai) ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में सुभाष राय ने बीजेपी का ज्वाइन की। (SP MLA Subhash Rai in BJP)

सुभाष राय लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। उनकी नाराजगी देखते हुए पार्टी ने उन्हें पांच महीने बाद होने वाले चुनाव में एमएलसी बनाने का भरोसा भी दिया था, लेकिन सुभाष इस बात से भी खुश नहीं थे। वो जलालपुर से टिकट कटने के बाद से ही पार्टी से खफा चल रहे थे। सुभाष ने जिलाध्यक्ष बनने से भी मना कर दिया था।

पहले भी भाजपा में रह चुके हैं सुभाष राय (SP MLA Subhash Rai in BJP)

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने सुभाष राय को बीजेपी को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका बीजेपी में स्वागत किया। स्वतंत्र देव ने कहा कि सुभाष राय पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं। वो डॉ दिनेश शर्मा के साथ बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारी थे। (SP MLA Subhash Rai in BJP)

ये उनकी घर वापसी है। यूपी में जिस तरह से कानून का राज चल रहा है और राष्ट्रवाद की बया चल रही है उसे देखते हुए वो पार्टी में शामिल हुए हैं। स्वतंत्र देव ने कहा कि सुभाष राय के आने से अंबेडकर नगर क्षेत्र और अवध क्षेत्र में बीजेपी को मजबूती मिलेगी।

(SP MLA Subhash Rai in BJP)

Also Read : Women Face of BJP in UP : प्रचार में जुटीं अपर्णा, अदिति, प्रियंका, महिलाओं के बीच बनीं भाजपा की चेहरा

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox