Categories: राजनीति

SP MP Shafiqur Rehman Burke Allegation : सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का आरोप : यूपी विधान सभा चुनाव 2022 में जाटों ने नहीं दिया हमें वोट

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

SP MP Shafiqur Rehman Burke Allegation जीत के तमाम दावों के बावजूद सपा गठबंधन यूपी विधान सभा चुनाव 2022 हार गया। भाजपा को प्रचंड़ जीत हासिल हुई। इसके बाद संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहामान बर्क ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटों पर सपा को वोट ना देने का आरोप जड़ दिया है।

विवादित बयान से रहते हैं सुर्खियों में SP MP Shafiqur Rehman Burke Allegation

संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद 91 वर्षीय शफीकुर्रहमान बर्क 1974 से लोकसभा सदस्य होते आ रहे हैं। वह विवादित बयानों के कारण भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। बर्क ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के हारने का कारण जाटों का मुस्लिमों को वोट ना देना बताया है।

सदन के बाहर कहा जाटों ने नहीं दिया वोट SP MP Shafiqur Rehman Burke Allegation

लोकसभा के बजट सत्र के दौरान सदन से बाहर शफीकुर्रहामान बर्क ने कहा कि इस बार जाटों ने समाजवादी पार्टी का साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय लोकदल को 36 सीट दीं, लेकिन इस पार्टी के प्रत्याशी आठ सीट पर ही जीत दर्ज कर सके। अगर इनके स्थान पर समाजवादी पार्टी के ही प्रत्याशी लड़ते तो बेहतर रिजल्ट सामने आता। बर्क ने कहा कि जाटों ने तो जाटों के नेता जयंत चौधरी को ही वोट नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हमारे नेता अखिलेश यादव ने काफी जनसभा करने के साथ ही रोड शो भी किया था, लेकिन राष्ट्रीय लोकदल का प्रभाव वहां पर कम होता जा रहा है। मुसलमान भी राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट था, लेकिन इनको जाटों का वोट नहीं मिला।

Also Read : Unit of RSS will Reach every Justice Panchayat : यूपी में हर न्याय पंचायत तक पहुंचेगा संघ, शताब्दी वर्ष में शाखा के विस्तार की योजना

Connect With Us : Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago