होम / SP President Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार अपनी ‘सेना’ को देंगे जीत का मंत्र

SP President Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार अपनी ‘सेना’ को देंगे जीत का मंत्र

• LAST UPDATED : December 10, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

SP President Akhilesh Yadav सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार अपनी ‘सेना’ को यूपी चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार 11 दिसंबर शनिवार प्रदेश के सभी जिला, महानगर व विधानसभा अध्यक्षों की एक अहम बैठक प्रदेश कार्यालय में बुलाई है। इसमें अखिलेश अपनी टीम की चुनाव तैयारियां परखने के साथ ही संगठन को नए सिरे से धार देंगे। वे चुनाव में भाजपा से लड़ने के लिए अपनी सेना का मनोबल बढ़ाएंगे।

एक साथ कई मोर्चे पर काम कर रहे हैं SP President Akhilesh Yadav

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में जीत के लिए एक साथ कई मोर्चे पर काम कर रहे हैं। अखिलेश अपनी पार्टी के लिए प्रचार के दौरान जनता के मूड को देखते हुए चुनाव के लिए एजेंडा भी सेट कर रहे हैं, वहीं दूसरी पार्टियों के बड़े नेताओं को भी पार्टी में शामिल करा रहे हैं। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा व जयंत चौधरी की रालोद के साथ पहले ही समझौता कर चुके हैं।


संगठन को कसने के लिए कर रहे हैं बैठक SP President Akhilesh Yadav

अब संगठन को कसने के लिए शनिवार को प्रदेश भर के जिला, शहर व विधान सभा अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। इसमें सपा अध्यक्ष जिला, विधान सभा व ब्लाक कमेटी के गठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करेंगे। विधान सभा की सेक्टर कमेटियों व बूथ कमेटियों के गठन की विस्तृत जानकारी लेंगे। सपा अध्यक्ष प्रत्येक विधान सभा में जोड़े गए व काटे गए मतदाताओं की प्रगति की भी जानकारी अपनी टीम से लेंगे।

Also Read : CID Inspector Asks for 10 Lakh Bribe: सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर ने दरोगा से मांगी 10 लाख की रिश्वत, नहीं देने पर थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox