होम / धरती पुत्र के घर पैदा हुआ ट्विटर पुत्र : एसपी सिंह बघेल

धरती पुत्र के घर पैदा हुआ ट्विटर पुत्र : एसपी सिंह बघेल

• LAST UPDATED : July 5, 2022

इंडिया न्यूज, Mainpuri news : आगरा के सांसद तथा केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने सपा प्रमुख पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि धरती पुत्र (मुलायम सिंह) के घर ट्विटर पुत्र पैदा हो गया। कानून जो हाथ में लेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। संविधान का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल मंगलवार को मैनपुरी के भोगांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में बोल रहे थे। भाजपा ने जनता की मदद से उपचुनाव में सपा की राजधानियों को ढहा दिया है।

आतंकवादियों का समर्थन उचित नहीं

एसपी बघेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस समेत कुछ राजनीतिक दल आतंक और आतंकवादियों के समर्थन में बयानबाजी करते हैं, जो उचित नहीं है। सभी को संविधान और कानून का पालन करते हुए बयान देने चाहिए। लोकतंत्र में अपनी बात कानून के दायरे में रखी जाती है।

यह भी पढ़ेंः इटावा में प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

एसपी बघेल कहा कि कानून हाथ में लेकर कबीलाई संस्कृति अपनाना ठीक नहीं है। संविधान और कानून को तोड़ने का काम कर रहे हैं, वह देश विरोधी मानसिकता अपना रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ेंः मैनपुरी में महिला थाने में सिपाही व युवक में हाथापाई, गिरफ्तार

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox