होम / SP Supporter Shot Dead in Shahjahanpur : कत्लेआम तक पहुंचा चुनावी विवाद, सपा समर्थक की गोली मारकर हत्या

SP Supporter Shot Dead in Shahjahanpur : कत्लेआम तक पहुंचा चुनावी विवाद, सपा समर्थक की गोली मारकर हत्या

• LAST UPDATED : February 15, 2022

इंडिया न्यूज, शाहजहांपुर।

SP Supporter Shot Dead in Shahjahanpur : चुनावी रार लगातार बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं सियासी विवाद कत्लेआम तक पहुंच रही है। थाना क्षेत्र के गांव चकोरा में भाजपा-सपा समर्थकों में चुनावी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में मंगलवार सुबह सपा समर्थक सुधीर सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि भाजपा समर्थक वींरेंद्र सिंह सीने में गोली लगने से घायल हुए हैं। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सुधीर की हत्या के बाद जहां परिवार में कोहराम मचा है, वहीं क्षेत्र में दहशत की स्थिति बनी हुई है।

मतदान के दिन शुरू हुआ था विवाद (SP Supporter Shot Dead in Shahjahanpur)

आपको बता दें कि सोमवार यानी 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान हुआ। इस दौरान बूथ पर फर्जी मतदान करने आई लड़की को रोक कर 2 से 3 घंटे तक बूथ पर बैठा लिया गया था। मतदान केंद्र पर सुधीर सिंह यादव एजेंट थे। मतदान खत्म होने के बाद भी विवाद और फायरिंग हुई थी। तब पुलिस ने किसी तरह मामले में समझौता करा दिया था। इसी बात को लेकर मंगलवार की सुबह भाजपा समर्थकों ने सुधीर के घर पर हमला कर दिया। फायरिंग हुई, जिसमें सुधरी की मौत हो गई।

(SP Supporter Shot Dead in Shahjahanpur)

Also Read : Mukhtar Ansari Not Contest Assembly Elections : बेटे के लिए छोड़ दी मऊ सीट, मुख्तार अंसारी कहां से लड़ेंगे चुनाव

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox