होम / Sushil Kumar Modi: बिहार में पोस्टर विवाद को लेकर राजनीति हलचल हुई तेज, क्या है पोस्टर के मायने जाने?

Sushil Kumar Modi: बिहार में पोस्टर विवाद को लेकर राजनीति हलचल हुई तेज, क्या है पोस्टर के मायने जाने?

• LAST UPDATED : January 4, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) Sushil Kumar Modi: बिहार में पोस्टर विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। एक ओर लोकसभा का चुनाव होना है। तो वहीं दूसरी ओर पोस्टर से राजनीति में हलचल पैदा हो गई है। बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार यानी 04 जनवरी को एक नया देखने को मिला। पोस्टर में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी की बड़ी तस्वीर लगी हुई है। इस पोस्टर के कई मायने निकाले जा रहे है। जिसके चलते राजनीति में तरह-तरह की बातें बनाई जा रही है।

शहर के कई चौक-चौराहों पर सुशील कुमार मोदी की तस्वीर लगाई गई है। इनमें से एक पोस्टर सबका ध्यान खीच रहा है। सुशील कुमार मोदी को बिहार बीजेपी का संकटमोचक बताया जा रहा है। सुशील मोदी की पोस्टर में बड़ी सी फोटो है। ‘सुशील मोदी फैंस एसोसिएशन बिहार’ ने इस पोस्ट को लगाया है।

क्यों लगाया गया अचानक पोस्टर?

बताते चले कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का कल 5 जनवरी को जन्मदिन है। जन्मदिन से पहले ऐसे में उनकों जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए लगाई गई है। पोस्टर लगाकर सुशील कुमार को उनके जन्मदिन की बधाई दी जा रही है। और यह पोस्टर पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर लगाया गया है। ‘बिहार भाजपा के संकटमोचक’. पोस्टर में सुशील कुमार मोदी के साथ भगवान हनुमान की फोटो भी लगाई गई है। जिसके चलते ही सुशील कुमार मोदी को संकटमोचक कहा जा रहा है।

दरअसल सुशील कुमार मोदी का जन्म 5 जनवरी सन 1952 को हुआ था। जन्मदिन से एक दिन पहले उनके पोस्टर लगाए गए है। पोस्टर के लिए बताया जा रहा है कि जिस तरह भगवान हनुमान लोगों के संकट हरते है। ठीक उसी तरह सुशील कुमार मोदी भी बिहार की जनता के संकट हर लेते है।

Read Also: Mohalla Clinic: आम आदमी पार्टी पर एक और आफत, इस योजना पर CBI जांच की सिफारिश

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox