Categories: राजनीति

यूपी में आईएएस अफसरों का हुआ ट्रांसर्फर, कई जिलों के डीम बदले गए

इंडिया न्यूज, लखनऊ: Transfer of IAS officers in UP : यूपी में कई आईएएस अफसरों का ट्रांसर्फर योगी सरकार ने किया है। इसके तहत कई जिलों के डीम को बदल दिया गया है। मंगलवार शाम जारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारियों की तबादला सूची में नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए है।

सूर्यपाल गंगवार को सौपी लखनऊ की कमान

योगी सरकार ने फिरोजाबाद के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार को लखनऊ का जिलाधिकारी तैनात बना दिया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश को गोरखपुर का जिलाधिकारी तैनात किया गया है। ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव भवानी सिंह खंगारोत को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को प्रबंध निदेशक तैनात किया है।

दोबारा से कानपुर की जिम्मेदारी सौपी गई

विधानसभा चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी. को हटाया गया था। बिना किसी ठोस शिकायत के हटाए गए विशाख जी. को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया था। सरकार ने उन्हें अब दोबारा कानपुर नगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया है। बस्ती की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को जिलाधिकारी बलिया, बलिया के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को जिलाधिकारी अलीगढ़, जालौन की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को जिलाधिकारी बस्ती, प्रतीक्षारत चांदनी सिंह को जिलाधिकारी जालौन, झांसी के नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय को जिलाधिकारी इटावा, प्रयागराज के नगर आयुक्त रवि रंजन को जिलाधिकारी फिरोजाबाद नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ेंः रामपुर लोकसभा उपचुनाव, कांग्रेस के पूर्व मंत्री नवेद मियां ने किया भाजपा के घनश्याम लोधी का समर्थन

यह भी पढ़ेंः लखनऊ विश्वविद्यालय विदेशी विद्यार्थियों की भी पसंद बनता जा रहा है, 800 ने किया आवेदन

यह भी पढ़ेंः यूपी के दो और कर्नाटक के चार संघ कार्यालय उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से भेजे गए मैसेज से मचा हड़कंप

Connect With Us : Twitter | Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago