होम / Uncle Shivpal Singh Yadav Said : चाचा शिवपाल सिंह यादव ने कहा, अखिलेश को अपना नेता मान लिया है , जीत हमारी होगी

Uncle Shivpal Singh Yadav Said : चाचा शिवपाल सिंह यादव ने कहा, अखिलेश को अपना नेता मान लिया है , जीत हमारी होगी

• LAST UPDATED : January 10, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Uncle Shivpal Singh Yadav Said प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का गठन करने वाले और रिश्ते में चाचा शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को आखिरकार अपना नेता मान लिया। लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव ने एलान किया है कि हमारी पार्टी का समाजवादी पार्टी से गठबंधन हो गया है। हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाकर अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाएंगे।

मुलायम सिंह के भाई ने बना ली थी अलग पार्टी Uncle Shivpal Singh Yadav Said

उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के भाई तथा अखिलेश यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव ने अपनी अलग पार्टी बना ली थी। इसके बाद 2019 में फिरोजाबाद से लोकसभा का चुनाव भी लड़े। अब शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेंगे। निर्वाचन आयोग ने उनकी पार्टी को स्टूल चुनाव चिन्ह आवंटित किया है।

अखिलेश यादव के साथ गठबंधन हो गया है Uncle Shivpal Singh Yadav Said

शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि हमारी पार्टी का अखिलेश यादव के साथ गठबंधन हो गया है। अब हम तो समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। हमारा तो अब एक ही लक्ष्य है। हम 2022 में अखिलेश यादव को एक बार फिर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के प्रयास में लगे हैं। शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया है कि उनके पार्टी से गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतेगी।

Also Read : Corona’s Speed Increased in UP : यूपी में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox