Categories: राजनीति

UP Assembly Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, सपा और कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने लगाई सेंध, विधायक हरिओम यादव और नरेश सैनी भाजपा में शामिल

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Assembly Election 2022 यूपी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा कोई कोर कसर छोड़ने के मूड मेंं नहीं है। बीजेपी ने सपा और कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाते हुए मुलायम परिवार के बेहद करीबी कहे जाने वाले सिरसागंज विधायक हरिओम यादव और सहारनपुर की बेहट विधानसभा सीट से विधायक नरेश सैनी ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ले ली। इसी तरह हाल ही में सपा में शामिल होने वाले आगरा की एत्मादपुर सीट से बसपा के पूर्व विधायक डा. धर्मपाल सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए।


बेहट विधायक नरेश सैनी हुए भाजपाई UP Assembly Election 2022

इमरान मसूद के सपा में जाने से बदली सियासत के चलते कांग्रेस से बेहट विधायक नरेश सैनी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के दोनों विधायक टूट जाने से प्रियंका गांधी की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह  भी भाजपा का दामन थाम चुकी हैं।

सपा विधायक हरिओम यादव भी बीजेपी में शामिल UP Assembly Election 2022

सिरसागंज से सपा विधायक हरिओम यादव भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। अभी दो दिन पहले ही कांग्रेस नेता इमरान मसूद और सहारनपुर देहात सीट से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर सपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद बुधवार को बेहट सीट से कांग्रेस के विधायक नरेश सैनी भाजपा में शामिल हो गए।

Read More: Arrest Warrant Against Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी का वारंट एमपी-एमएलए कोर्ट ने किया जारी, धार्मिक भावनाएं भड़काने पर कोर्ट ने जारी किया आदेश

Connect With Us : Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago