Categories: राजनीति

UP Assembly Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 चुनाव आयोग ने तय किया लंच-डिनर का भी रेट

इंडिया न्यूज, मुरादाबाद :

UP Assembly Election 2022 विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रशासन सभी तैयारी पूरी करने में जुटा है। सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर व्यय लेखा दाखिल करना-रेट चार्ट तैयार करने के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई।

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों द्वारा प्रतिदिन व्यय की जाने वाली धनराशि का लेखा-जोखा निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर में अंकित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने चुनाव घोषणा से पूर्व वस्तुओं के रेट चार्ट का निर्धारण जिले में प्रचलित दरों के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।

व्यय करने की सीमा 30 लाख 80 हजार निर्धारित की गई UP Assembly Election 2022

उम्मीदवारों द्वारा विधान सभा निर्वाचन के व्यय करने की सीमा 30 लाख 80 हजार निर्धारित की गयी है। इसके साथ ही उनके द्वारा जो भी सामान खरीदा जाएगा, उसके लिए रेट लिस्ट भी दे दी गई। इसमें खान पान के साथ ही प्रचार सामग्री, सभा के लिए तैयार किए जाने वाले मंच आदि में प्रयोग किए जाने वाले सामान शामिल हैं।

निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को होगा UP Assembly Election 2022

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को होगा। इसकी प्रतियां भी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को  उपलब्ध करायी जाएंगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सुरेंद्र सिंह, मुख्य कोषाधिकारी समीर कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शबाहत, डीपी यादव जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, समाजवादी पार्टी जिला, बीएसपी जिलाध्यक्ष, बीएसपी के अहसानउलहक कुरैशी, समाजवादी पार्टी के मोहित गौड़, महामंत्री भाजपा श्याम बिहारी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago