होम / UP Assembly Election 2022 Phase Third Voting : यूपी में तीसरे चरण का मतदान शुरू, 59 सीटों पर होगा 627 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

UP Assembly Election 2022 Phase Third Voting : यूपी में तीसरे चरण का मतदान शुरू, 59 सीटों पर होगा 627 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

• LAST UPDATED : February 20, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

UP Assembly Election 2022 Phase Third Voting : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के अंतर्गत तीसरे चरण का मतदान आरंभ हो गया है। आज यानी रविवार की सुबह हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों में मतदान शुरू हो गया। एटा में राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने रेलवे रोड स्थित बूथ पर मतदान किया। वोटिंग के लिए मतदाताओं में भारी जोश देखा जा रहा है। वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतजामात किए गए हैं।

फिरोजाबाद में मतदाताओं में दिखा जोश (UP Assembly Election 2022 Phase Third Voting)

फिरोजाबाद जिले की पांचों विधानसभा में मतदान रविवार को सुबह सात बजे शुरू हो गया। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए बूथों पर अर्द्धसैनिक बल तैनात है। मतदाताओं में जोश देखा जा रहा है। कई बूथों पर लंबी कतारें सुबह से ही लग गई। पिंक बूथों को गुब्बारों से सजाया गया है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। मगर, कई बूथों पर सुबह 6.30 बजे से मतदाता पहुंच गए। पहला वोटर बनने के लिए लोगों में उत्साह नजर आया। बुजुर्ग और युवा भी सुबह लोकतंत्र के महापर्व में सबसे पहले मतदान करने के लिए पहुंचे।

सखी मतदान स्थल का निरीक्षण (UP Assembly Election 2022 Phase Third Voting)

कासगंज डीएम हर्षिता माथुर, एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे सखी मतदान स्थल का ठीक सुबह 7:00 बजे निरीक्षण किया। वहीं, फिरोजाबाद के कमला नेहरू स्कूल में मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लाइन दिखाई दी। फिरोजाबाद के एमजी बालिका इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र में  मतदाता वोट देने के इंतजार में खड़े दिखाई दिए।

हाथरस में समय से पहले बूथ पर लगी मतदाताओं की लाइन (UP Assembly Election 2022 Phase Third Voting)

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए समय से पहले मतदाता लाइन लगाकर खड़े हो गए। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह है। सिकंदराराऊ आर कन्या इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर पहला वोट डालकर निकले मतदाता में उत्साह देखा गया। 50 प्रतिशत बूथों पर कैमरों के जरिए लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी।

कानपुर में 10 सीटों पर संग्राम (UP Assembly Election 2022 Phase Third Voting)

कानपुर की 10 विधानसभा सीटों पर 93 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 3517135 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। इसके अलावा संवेदनशील बूथों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले में 1428 मतदान केंद्र व 3714 बूथ बनाए गए हैं।

(UP Assembly Election 2022 Phase Third Voting)

Also Read : SP Wrote a Letter to Election Commission : सपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, जौनपुर में अतिरिक्त सुरक्षा देने की मांग

Connect With Us: Twitter Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox