राजनीति

UP By Elections 2024: भाजपा और सपा ने कसी कमर, चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी शुरु

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP By Elections 2024: उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 10 सीटों पर होने वाले इन उपचुनावों में दिलचस्प मुकाबले की संभावना जताई जा रही है। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा की नजर सपा की दो महत्वपूर्ण सीटों पर टिकी हुई है, जिन्हें जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। जानकारी के अनुसार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं में जोश बनाए रखा है और उन्हें चुनावी जंग में कड़ी टक्कर देने के लिए प्रेरित किया है। दूसरी ओर, भाजपा भी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है।

Read More: UP By Elections 2024: चुनाव आयोग के प्रेस कांफ्रेंस में यूपी उपचुनाव की तारीखों पर भी नजर

कार्यकर्ताओं को निर्देश

बता दें कि अखिलेश यादव ने कुल 6 सीटों पर अपने प्रभारियों को तैनात किया है और सभी दिग्गज नेताओं को एक-एक सीट की जिम्मेदारी सौंपी है। सपा ने अपनी पूरी ताकत इन सीटों पर जीत हासिल करने में झोंक दी है। दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चुनावी कमान संभाल ली है और रणनीति की तैयारी में जुटे हुए हैं। अयोध्या के मिल्कीपुर सीट पर जीत हासिल करने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद संभाल ली है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को सशक्त और संगठित रहने का निर्देश दिया है और चुनावी रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया है।

सपा-भाजपा की होगी टक्कर

उपचुनाव के मद्देनजर, भाजपा और सपा दोनों ही पार्टियों ने अपनी-अपनी रणनीतियों को मजबूत किया है। भाजपा के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है क्योंकि वे सत्ता में बने रहने और अपने कार्यों को जारी रखने के लिए इन सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है। वहीं, सपा भी अपने कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह को बनाए रखते हुए इन सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए तैयार है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के इन 10 सीटों पर होने वाले उपचुनावों में जनता की भागीदारी और वोटिंग प्रतिशत भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Read More: UP Politics: PM मोदी पर मायावाती ने साधा निशाना, बोली- ‘लोगों के अच्छे दिन कब आएंगे’

Anjali Singh

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago