होम / UP Congress: यूपी में अब युवा मेला आयोजित करेगी कांग्रेस, राज्यसभा सांसद ने दी जानकारी

UP Congress: यूपी में अब युवा मेला आयोजित करेगी कांग्रेस, राज्यसभा सांसद ने दी जानकारी

• LAST UPDATED : February 13, 2023

UP Congress: (Congress will now organize youth fair in UP) हुड्डा पार्टी मुख्यालय में उन्होंने कहा कि ये जन संवाद कार्यक्रम, राजनीतिक और सांस्कृतिक तौर पर भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार है। इसके तहत युवा मेले भी आयोजित होंगे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद मिश्रा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

खबर में खास:-

  • समापन सत्र में बड़ी जनसभा 
  • कार्यकर्ता महासमागम और महामेला

हाल ही में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सांगठनिक मजबूती के लिए जनसंवाद अभियान चला रही है। और पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रदेश प्रभारी हुड्डा ने कहा कि युवाओं और महिलाओं पर खास फोकस किया जा रहा है। हुड्डा पार्टी मुख्यालय में उन्होंने कहा कि ये जन संवाद कार्यक्रम, राजनीतिक और सांस्कृतिक तौर पर भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार है। इसके तहत युवा मेले भी आयोजित होंगे।

समापन सत्र में बड़ी जनसभा भी होगी

साथ ही उन्होंने कहा कि अभियान के पहले चरण में प्रत्येक गांव में पार्टी नेता पदयात्रा कर सभी घरों पर झंडा लगा रहे हैं। और भ्रष्टाचार जुमला पार्टी नाम से जारी पत्र को लोगों में बांट रहे हैं। साथ ही अभियान के समापन सत्र में बड़ी जनसभा भी होगी।

कार्यकर्ता महासमागम और महामेला

दूसरे चरण में जिलास्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन और युवा मेला लगाकर कार्यकर्ताओं में वैचारिक ऊर्जा का संचार भी किया जाएगा। तीसरे चरण में कार्यकर्ता महासमागम और महामेला होगा। इसके अलावा प्रत्येक राज्य में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में महिला मार्च भी निकाला जाएगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद मिश्रा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Also Read:- Bigg Boss 16: रिलेशनशिप स्टेटस पर सलमान खान ने क्यों कहा- अपनी मर्जी से सिंगल नहीं हूं?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox