Categories: राजनीति

UP Election 2022 Sixth Phase Voting Tomorrow : छठे चरण में 57 सीटों पर मतदान कल, सीएम समेत दर्जनों दिग्गजों का होगा फैसला

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

UP Election 2022 Sixth Phase Voting Tomorrow : छठे चरण का प्रचार मंगलवार को थम गया। इस चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर बृहस्पतिवार को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व आधा दर्जन मंत्रियों व इतने ही पूर्व मंत्रियों की किस्मत का फैसला होगा। इस चरण में जिन जिलों में मतदान होना है उसमें बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, गोरखपुर, अम्बेडकरनगर, बलिया, बलरामपुर, कुशीनगर और महाराजगंज शामिल हैं। (UP Election 2022 Sixth Phase Voting Tomorrow)

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर में और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराजगंज में जनसभा को संबोधित किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बलिया और गोरखपुर में पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया, शिवपाल यादव ने देवरिया में सपा के प्रत्याशी के लिए वोट मांगे, प्रियंका गांधी ने महाराजगंज में अपने प्रत्याशी के लिए जनसभा की।

योगी वाली गोरखपुर सीट पर सबकी निगाहें (UP Election 2022 Sixth Phase Voting Tomorrow)

इस चरण में कई प्रमुख नेताओं की किस्मत का फैसला होगा। नेता सदन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से मैदान में हैं वहीं नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी बलिया की बांसडीह से मैदान में हैं। बलिया में मंत्री उपेंद्र तिवारी का भाग्य भी इसी चरण में तय होगा। (UP Election 2022 Sixth Phase Voting Tomorrow)

वहीं पूर्व मंत्री नारद राय भी बलिया सदर से मैदान में हैं। बलिया की बैरिया सीट से मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की किसमत बृहस्पतिवार को तय हो जाएगी। इसके अलावा सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से मौजूदा सरकार में मंत्री सतीश द्विवेदी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय आमने सामने हैं। इसके अलावा मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पूर्व मंत्री लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, स्वामी प्रसाद मौर्य, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की भी किस्मत का भी फैसला होगा।

(UP Election 2022 Sixth Phase Voting Tomorrow)

Also Read : Akhilesh tweets on a Officer Trying to Get Strong Room : ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ाएं, अखिलेश की सपा गठबंधन प्रत्याशियों से अपील

Connect With Us: Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago