Categories: राजनीति

UP Global Investors Summit 2023: सीएम योगी बोले- उत्तर प्रदेश में बड़ा करिश्मा करने की क्षमता

UP Global Investors Summit 2023

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी को लेकर नई दिल्ली में मंगलवार को यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के कर्टन रेजर समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि उत्तर प्रदेश में अब बड़ा करिश्मा करने की क्षमता है।

यूपी में वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था
नई दिल्ली के चाणक्यपुरी के सुषमा स्वराज भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था तैयार करने की क्षमता है। भारत की अर्थव्यवस्था को फाइव ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य को ग्रोथ इंजिन के रूप में अपनी भूमिका का निर्वाहन करना है। इसके लिए राज्य सरकार ने आज वन ट्रिलियन डलर अर्थव्यवस्था के आगामी पांच वर्ष के कार्यक्रम को आप सबके सामने प्रस्तुत किया है।

लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन
दिल्ली में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए कर्टेन रेजर समारोह में शामिल होकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था को बनाने के उद्देश्य से हमारी सरकार दस से 12 फरवरी तक लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही है। जिसमें विदेश से कई बड़ी कंपनियां आएंगी। कई देशों के राजदूतों ने तो अपनी उपस्थिति तय कर दी है।

इन्वेस्टर्स समिट 2023 प्रदेश को नई उचाईयों पर ले जाएगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के रिफार्म, परफॉम और ट्रांसफार्म’ के मंत्र को उत्तर प्रदेश ने चरितार्थ किया है। फरवरी, 2023 में आयोजित होने जा रहा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 प्रदेश के आर्थिक विकास एवं समृद्धि को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा।

’40 से अधिक देशों से किया संपर्क’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के समर्थन के लिए हमने 40 से अधिक देशों से संपर्क किया हैं। इसमें से समिट के भव्य आयोजन में हमारे साथ हिस्सा लेने के लिए 21 देशों से सहभागिता के लिए अनुरोध किया है जिसमें नीदरलैंड, डेनमार्क, सिंगापुर, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम और मॉरीशस ने हमारे साथ सहभागिता व्यक्त की है।ग्लोबल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को बेहद सफल बनाने के लिए हमने इसकी बड़े स्तर पर ब्रांडिंग भी प्रारंभ कर दी है।

अगले महीने से हमारे साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी विदेश दौरे पर जाकर वहां से निवेशकों को उत्तर प्रदेश में आमंत्रित करेंगे। उनको ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ेें- Manch India News UP/UK Live: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर साधा निशाना, कहा- यूरिया के लिए चलती थी लाठियां – India News

Ashish Mishra

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago