Categories: राजनीति

UP Legislative Council Election 2022 : यूपी विधान परिषद चुनाव 2022, भाजपा ने 36 एमएलसी प्रत्याशियों के नाम कर लिए हैं तय, केंद्रीय नेतृत्व से स्वीकृति मिलते ही होगी घोषणा

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Legislative Council Election 2022 यूपी विधान सभा चुनाव जीतने के बाद अब भाजपा विधान परिषद का चुनाव जीतने के लिए किसी तरह का कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी ने पूरे होम वर्क के बाद प्रत्याशियों के भी नाम तय कर लिए हैं। इसके लिए जिलों से आए चार-पांच दावेदारों के पैनल पर मंथन के बीच में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले विधान परिषद सदस्यों की दावेदारी को भी किनारे नहीं किया गया है।

सीएम योगी के आवास पर हुई बैठक UP Legislative Council Election 2022

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी सरकारी आवास पर सोमवार को कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा. दिनेश शर्मा ने इन पैनल में शामिल नामों पर विचार-विमर्श किया। इनके साथ संगठन के अन्य पदाधिकारी भी थे। कोर कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर सहमति बन चुकी है और अब सिर्फ घोषणा बाकी है।

Also Read : UP Vidhan Sabha Election 2022 Result : यूपी विधान सभा चुनाव 2022 का परिणाम, दल बदलने वाले कई दिग्गज नेताओं को जनता ने नकार दिया

Also Read : Bulldozer Trend : बुलडोजर का ट्रेंड, महिलाएं प्रयागराज में मेंहदी लगवाते समय बुलडोजर बनवा रही हैं

Also Read :  Demand for Modi Yogi Masks and Pichkaris : होली के बाजार पर चढ़ा सियासत का रंग, मोदी-योगी के नाम पर बिक रही पिचकारियां

Connect With Us : Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago