Categories: राजनीति

यूपी एमएलसी चुनाव 2022, टिकट वितरण को लेकर सुभासपा ने जताई नाराजगी, गठबंधन से अलग हुआ महान दल

इंडिया न्यूज, लखनऊ:UP MLC Election 2022 :  यूपी विधान परिषद में 13 सीटों पर चुनाव होंगे। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने सपा गठबंधन और अखिलेश यादव की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। सीधे तौर पर कहे तो टिकट वितरण को लेकर निशाना साधा है।


नाराजगी भरा ट्वीट किया

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने सीधे तौर पर टिकट विरण पर नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया।
सपा उम्मीदवारों के नामांकन के बाद ट्वीट कर कहा कि ‘भागीदारी देने की बात सिर्फ जुबा तक सीमित रखने से जनता उनको सीमित कर देती है। जो मेहनत करे, ताकत दे, उनको नजरअंदाज करो। जो सिर्फ बात करे उसको आगे बढ़ाओ, यह भविष्य के लिए हानिकारक है।

पार्टी प्रवक्ता ने भी जताया विरोध

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फैसला यकीनन सुभासपा के कार्यकतार्ओं को निराश करने वाला है। एक सहयोगी दल 38 सीट पर लड़कर आठ सीट जीतते हैं तो उन्हें राज्यसभा, हमें वहां कोई ऐतराज नही। लेकिन हम 16 सीट लड़कर छह सीट जीतते हैं तो हमारी उपेक्षा होती है। सवाल यह है कि ऐसा क्यो हो रहा है।

केशव देव मार्य ने अपने को किया अलग

विधान परिषद न भेजे जाने से नाराज महान दल अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने तो बड़ा फैसला ले लिया है। उन्होंने ने सपा गठबंधन से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि दवाब डालने वालों को अखिलेश यादव विधान परिषद और राज्यसभा भेज रहे हैं। जब सपा को मेरी जरूर ही नहीं तो गठबंधन का क्या फायदा।

यह भी पढ़ेंः  यूपी एमएलसी चुनाव 2022, सपा गठबंधन में बगावत के सुर

यह भी पढ़ेंः  अखिलेश यादव ने साधा योगी पर निशाना, कहा- कानून व्यवस्था अब कहने सुनने की बात रह गई

यह भी पढ़ेंः स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद का अनशन 108 घंटे बाद खत्‍म, शंकराचार्य के आदेश पर लिया फैसला

Connect With Us : Twitter | Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago