होम / UP News: आम आदमी पार्टी शुरू करने जा रही खास तरह की पदयात्रा, जानें क्या रहेगा खास

UP News: आम आदमी पार्टी शुरू करने जा रही खास तरह की पदयात्रा, जानें क्या रहेगा खास

• LAST UPDATED : October 31, 2022

UP News

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: लोकसभा 2024 की तैयारियों में सभी राजनीतिक पार्टियां तेजी से जुट गई हैं। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी एक खास तरह की पदयात्रा चलाने जा रही है। गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ नाम से पदयात्रा 3 से 10 नवंबर तक चलाएगी। नगर निकाय चुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि आप निकाय चुनाव लड़ने के लिए मजबूती से तैयारी कर चुकी है।

केजरीवाल का दिल्ली मॉडल घर-घर पहुंच रहा
उन्होंने बताया कि वार्ड स्तर तक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को घर-घर पहुंचा रहे हैं। जल्द ही निकाय चुनाव से संबंधित घोषणा पत्र पार्टी जारी करेगी। प्रत्याशियों का मूल्यांकन पार्टी ट्रिपल सी क्राइम, कैरेक्टर और करप्शन के आधार पर करेगी।

रविवार को हुई बैठक में प्रत्याशियों के चयन पर प्रकाश डालते हुए सभाजीत सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों का हर प्रकार से मूल्यांकन और विश्लेषण किया जाएगा। प्रत्याशियों का विवरण उनके संबंधित जिलों से भी निकाला जाएगा।

गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ पदयात्रा का शुभारंभ
गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ यात्रा के बारे में उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में चरम सीमा पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। भ्रष्टाचार और रिश्वत जैसे तंत्र में फंसकर राज्य सरकार अपने मूल कर्तव्यों और दायित्वों से बहुत दूर जा चुकी है।

निकाय चुनाव से संबंधित घोषणा पत्र पार्टी करेगी जारी
आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव लड़ने के लिए मजबूती से तैयारी कर चुकी है। वार्ड लेवल तक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल दिल्ली मॉडल को घर घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जल्द ही निकाय चुनाव से संबंधित घोषणा पत्र पार्टी जारी किया जाएगा।

उन्होंने कहा एक अच्छे समाज की रचना करना हम सभी का कर्तव्य है, इसलिए यह केवल आप का अभियान नहीं बल्कि जनता के सहयोग से गंदी हो चुकी व्यवस्था में सकारात्मक संशोधन करने का अभियान है।

सभाजीत सिंह ने बताया कि नगर पंचायतों, नगर निगमों, नगर पालिकाओं में ऐसी बहुत सी त्रुटियां देखी गई हैं जिनका संशोधन अति शीघ्र हो जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार, फर्जी नियुक्तियां, विभागीय त्रुटियां, गंदगी का जमावड़ा, लापरवाही, कर्तव्यों का निर्वहन न करना जैसी तमाम कमियां देखने में आई हैं, जिसके लिए आम आदमी पार्टी जनता के साथ मिल कर संघर्ष करने को पूर्ण रूप से तैयार है।

यह भी पढ़ें- Prayagraj: ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox