होम / UP News: 14 अगस्त को BJP निकालेगी मौन जुलूस, विभाजन के लिए कांग्रेस को माना जिम्मेदार

UP News: 14 अगस्त को BJP निकालेगी मौन जुलूस, विभाजन के लिए कांग्रेस को माना जिम्मेदार

• LAST UPDATED : August 13, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),अभिषेक सिंह,UP News: आजादी की वर्षगांठ से एक दिन पहले 14 अगस्त को देश का विभाजन हुआ था। भारतीय जनता पार्टी अब विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकालकर देश के बंटवारे में जान गंवाने वालों के प्रति श्रद्धांजलि देगी। स्वतंत्रता दिवस से पहले 14 अगस्त के दिन बीजेपी विभाजन की त्रासदी को याद करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। इसके साथ ही बीजेपी बंटवारे की त्रासदी पर संगोष्ठियों का भी आयोजन करेगी।

14 अगस्त को बीजेपी निकालेगी मौन रैली

उत्तर प्रदेश में भी भाजपा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकलेगी। 14 अगस्त को प्रदेश भर में पार्टी बँटवारे में जान गंवाने वालों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने पार्टी के जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए हैं। प्रदेश में विभाजन में मरने वालों के लिए मौन रैली निकालने की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दिन को विभाजन विभीषिका के रूप में करेंगे याद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ज़िला स्तर पर देश के विभाजन से जुड़ी चलचित्र के माध्यम से लोगों के बीच जायेगी। बीजेपी की केंद्रीय इकाई ने तय किया है की 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका के रूप में याद करेंगे। ये भारत के इतिहास में दुर्भाग्यशाली दिन है। इस दिन भारत के इतिहास और भूगोल का विभाजन हुआ था। इस दिन बड़ी संख्या में लोगो ने अपनी जान गँवाई थी। बीजेपी कल स्मृति दिवस पर कल सभी 98 संघात्मक जिलो में मौन जुलूस निकलेगी। बीजेपी ज़िला स्तर पर प्रदर्शनी के द्वारा उस पीढ़ा को आम जन तक पहुँचाने का काम करेगी।

पंडित नेहरू ने कराए थे देश के टुकड़े

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी विभाजन को लेकर कहा कि मुस्लिम लीग की वजह से देश में दंगे हुए प्रत्यक्ष कार्रवाई आंदोलन के चलते देश में लूट, दंगे और आगजनी की घटनायें हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि पंडित नेहरू ने प्रधानमंत्री बन्ने के लिए देश के टुकड़े कराये। पंडित नेहरू अगर राष्ट्रवादी थे तो घर्म के नाम पर हो रहे विभाजन को स्वीकार क्यों किया।

कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे किया था सरेंडर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस और मुस्लिम लीग विभाजन के लिये ज़िम्मेदार पूर्वी बंगाल में हिंदुओं की हत्या की गयी। कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के सामने सरेंडर कर दिया था। पंडित नेहरू द्वारा विभाजन को स्वीकार करना दुर्भाग्य पूर्ण घटना है। कम्युनिस्ट पार्टी ने मुस्लिम लीग की विभाजन की माँग को समर्थन दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि अंग्रेजों के उत्तराधिकारी कांग्रेस है। कांग्रेस की निती विभाजन के लिये ज़िम्मेदार है। कांग्रेस ने समाज में विभाजन फैलाया।

अंबेडकर को पसन्द नहीं था विभाजन

भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि डाक्टर अम्बेडकर ने मुस्लिम लीग के फ़ैसले को और कांग्रेस के उसके समर्थन को कभी पसंद नही किया। प्रधानमंत्री जी ने 14 अगर को विभाजन की विभीषिका को मनाने का फ़ैसला लिया जिससे हम विभाजन को एक सबक़ के रूप में लेना चाहिये और ऐसी गलती दुबारा न दोहराये जब पड़ोस में इतनी अस्थिरता है।

ALSO READ: 

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम के हाथों सम्मानित होंगी बहराइच की उमा देवी, आसपास के 4 दर्जन गांवों के लोगों ऐसे बचाई जान 

Lohaghat News: क्रिस्चियन परिवार ने कब्रिस्तान से अतिक्रमण हटाने की मांग, शवों को दफनाने के लिए नही मिल रही जगह

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox