UP News: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना, बोले- सपा की जमानत होगी जब्त..

India News UP(इंडिया न्यूज़),UP News: अयोध्या पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा यूपी में लोकसभा के प्रथम चरण और आज द्वितीय चरण के मतदान में सभी आठ के आठ लोकसभा क्षेत्र में हमारे कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है, वहां के आम जनमानस से हमारी बात हुई है। भाजपा के पक्ष में कमल के पक्ष में प्रचंड बहुमत के साथ मतदान हो रहा है।

लोग अपने घरों से निकलकर पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। धूप का कोई असर नहीं पड़ रहा है, लोगो में बहुत उत्साह है। मोदी जी की जो गरीब कल्याण योजनाएं हैं। जन-जन तक पहुंची है। लोगों का भरोसा भाजपा पर लगातार बढ़ा है। यही कारण है लोग अपने घरों से निकालकर धूप की बगैर परवाह किए मतदान केंद्र पहुंचकर उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं।

हम सभी सीटों पर गए हैं- बृजेश पाठक

प्रथम द्वितीय चरण में हम सभी सीटों पर गए हैं। प्रचार करने के लिए, उत्तर प्रदेश में भाजपा की मोदी की लहर चल रही है, 80 की 80 सीटे बीजेपी जीतेगी। अखिलेश यादव ने जो कहा है। कन्नौज में उनके मंसूबे सफल नहीं होंगे, उनकी गुंडई अराजता को लोग भूले नहीं है, कन्नौज के लोग भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जिताएंगे, समाजवादी पार्टी की जमानत जप्त होगी।

सपा पर साधा निशाना

सपा ने मेनिफेस्टो में कहा है हम संपत्ति की जांच कराएंगे, 50% से अधिक संपत्ति जप्त करेंगे और उन लोगों को बाटेंगे जिन लोगों ने हमेशा हिंदुस्तान के अमन चैन को डिस्टर्ब करने की काम किया है। संत कबीर नगर जाते हुए अयोध्या एयरपोर्ट पर रुके थे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा संत कबीर नगर के लिए रवाना हुए बृजेश पाठक।

ALSO READ: Lok Sabha Elections Phase 2 Live: UP में सुबह 11 बजे तक 24.31 प्रतिशत वोटिंग, यहां हुआ सबसे ज्यादा मतदान

Ritesh Mishra

रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago