होम / लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी के कामों को सराहा, कहा- कोई माई का लाल घोटाला नहीं कर सकता

लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी के कामों को सराहा, कहा- कोई माई का लाल घोटाला नहीं कर सकता

• LAST UPDATED : August 27, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ: रक्षा मंत्री और सांसद राजनाथ सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में 185 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान रक्षामंत्री ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में भारत को लेकर दुनिया के दूसरे देशों की सोच बदली है। हमारी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता बढ़ी है। मैं अलग-अलग देशों की यात्रा पर जाता हूं और लोगों से बात करता हूं। मैं महसूस करता हूं कि अब भारत को लेकर विश्व की सोच बदल रही है। साथ ही उन्होंने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जिस तरह से यहां विकास का कार्य किया और कानून-व्यवस्था बनाया है उसकी जितनी में प्रशंसा की जाए वह कम है। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने शाम को कोनेश्वर मंदिर में पूजा पाठ भी किया।

‘पीएम मोदी के रहते हुए कोई माई का लाल घोटाला नहीं कर सकता’
रक्षा मंत्री ने कांग्रेस की चुटकी लेते हुए कहा कि जब भी 2जी का नाम आता है तो कांग्रेस के घोटाले की याद आ जाती है। आश्वस्त करता हूँ, जब तक मोदी जी हैं कोई माई का लाल घोटाला नहीं कर सकता है। उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था की तारीफ करते हुए सीएम योगी को श्रेय दिया। पहले केंद्र से एक रुपये भेजा जाता तो सिर्फ 15 पैसा पहुंचता, अब 100 रुपये भेजा जाता है तो पूरा 100 रुपये पहुंचता है। इसलिए विकास कार्य प्रगति पर है।

‘पीएम मोदी के भाषण के लिए विदेशों में लगती है भीड़’
राजनाथ सिंह ने कहा कि सिस्टम में बदलाव से ही भ्रष्टाचार दूर हो सकता है। दुनियाभर में भारत की साख बढ़ रही है। पहले अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत बोलता था तो लोग गंभीरता से नहीं सुनते थे। अब विदेशों में भी मोदी का भाषण सुनने के लिए भीड़ लगती है। हर मामले में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। अर्थव्यवस्था के आकार की दृष्टि से भारत दुनिया का पांचवा देश है।

भारत 13000 करोड़ का रक्षा उपकरण कर रहा निर्यात
उन्होंने कहा कि कोविड संकट से कई देश नहीं उभर पाए। लेकिन, भारत ने मजबूती से लड़ाई लड़ी। वर्तमान में भारत 13000 करोड़ का रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो 2025 तक 40 से 45 हजार करोड़ रक्षा उत्पाद का निर्यात होगा। उन्होंने कहा कि तीन हजार आइटम हम बाहर से नही मंगाएंगे। पाकिस्तान की धरती पर सर्जिकल स्ट्राइक की। रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत अपने बच्चों को वापस लाने में सफल रहा। मोदी के नेतृत्व में 22 हजार छात्र-छात्राएं सफलतापूर्वक भारत लौटीं।

पीएम गति शक्ति योजना पर काम शुरू हो गया है। भारत अपने सीमाओं की रक्षा कर सकता है। चीन के खिलाफ पहली बार इतना बड़ा कदम उठाया गया। भारत ने किसी के ऊपर पहले आक्रमण नहीं किया, एक इंच जमीन कब्जा नहीं की। ये भारत का चरित्र है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, ऊर्जा और नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा और बख्शी का तालाब विधानसभा के विधायक योगेश शुक्ला सहित कई नेता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox