Categories: राजनीति

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी घमासान शुरू, मैनपुरी से मैदान में उतर सकते हैं शिवपाल, सपा को लेकर कही बड़ी बात

लखनऊ: देश में होने वाले 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच कयासों का दौर भी शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव 2024 लोकसभा का चुनाव मैनपुरी से लड़ सकते हैं। स्वास्थ से जुड़ी समस्याओं और बढ़ती उम्र की वजह से मुलायम सिंह यादव की मैनपुरी से चुनाव लड़ने की संभावनाएं बेहद कम जताई जा रही हैं। बता दें कि मैनपुरी शुरुआत से ही सपा का गढ़ रहा है।

‘अब हम सपा के झांसे में आने वाले नहीं’
शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि वह अब समाजवादी पार्टी के साथ कोई रिश्ता नहीं रखेंगे। शिवपाल ने सपा पर धोखा का आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा के साथ रहना एक भारी भूल थी। लेकिन जो हुआ सो हुआ…अब हम उनके झांसे में आने वाले नहीं हैं और नगर निगम का चुनाव भी अपने बल बूते पर ही लड़ेंगे। हालांकि इससे पहले उन्होंने यह कहा था कि अगर मैनपुरी से उनके बड़े भाई मुलायम सिंह यादव चुनाव लड़ते हैं तो वह उनकों फिर जिताएंगे। लेकिन अगर मुलायम चुनाव नहीं लड़ते तो फिर वो अपनी पार्टी का उम्मीदवार उतारेंगे।

कांग्रेस से किसी तरह का संपर्क नहीं: शिवपाल
वहीं सपा से अलग हुए ओम प्रकाश राजभर सहित अन्य नेताओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी से बातचीत होती है, लेकिन अभी लोकसभा चुनाव को लेकर बात नहीं हुई है। जहां तक डीपी यादव का सवाल है तो वह साथ हैं। यदुकुल पुनर्जागरण मंच में शामिल सभी नेता साथ-साथ रहेंगे। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां से अच्छे संबंध होने की दुहाई देते हुए शिवपाल ने कांग्रेस से किसी तरह का संपर्क होने से इनकार किया।

नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी प्रसपा
प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष, पार्षद सभी पद पर चुनाव लड़ेंगे। गुजरात, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लोग भी पार्टी के संपर्क में हैं। इन राज्यों में भी पार्टी खड़ी की जाएगी।

Ashish Mishra

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago