Categories: राजनीति

महारानी एलिजाबेथ-II का 96 साल की उम्र में हुआ निधन, वाराणसी दोरे पर किया था ये काम, तीन बार आईं थी भारत

लखनऊ, इंडिया न्यूज यूपी/यूके: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को स्कॉटलैंड के बालमोरल कैसल में मृत्यु हुई है। बता दें कि उनके निधन के साथ ही ब्रिटेन के इतिहास में किसी शासक के सबसे लंबे समय तक किये गये शासन का अंत हो गया। महारानी ने 70 साल तक शासन किया। क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर पीएम मोदी समेत दुनियाभर के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। वहीं क्वीन कई बार भारत के दौरे पर भी आई थीं।

वाराणसी दौरे पर की थी हाथी की सवारी
महारानी एलिजाबेथ वाराणसी की भी यात्रा की थी। उस समय वह तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के साथ वाराणसी आई थीं। 25 फरवरी 1961 में रामनगर का किला घूमने के बाद उन्होंने पं. नेहरू और महाराजा बनारस के साथ बजरे पर गंगा की सैर भी की थी। आपको बता दें कि पीएम मोदी जब साल 2015 में ब्रिटेन का दौरा किया था तो उन्होंने महरानी को उनकी 54 साल पुरानी वाराणसी दौरे की तस्वीरें भेंट की थीं। भारत की उनकी अंतिम यात्रा देश की आजादी की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हुई थी। इस दौरान उन्होंने पहली बार औपनिवेशिक इतिहास के ‘कठोर दौर’ का जिक्र किया था। बता दें कि अपने पहले भारत दौरे पर आईं एलिजाबेथ-II काशी भी पहुंची थीं। उन्होंने काशी नरेश विभूति नारायण सिंह के साथ शाही हाथी की सवारी की थी।

तीन बार किया था भारत को दौरा
96 साल की महारानी ने स्कॉटलैंड में अंतिम सांस ली। एलिजाबेथ-II तीन बार भारत आईं। 1961, 1983 और 1997 में वो भारत की शाही मेहमान बनी थीं। आज हम उन यादों को फिर से फ्रेम कर रहे हैं। तो चलिए उन चुनिंदा 10 तस्वीरों से होकर गुजरते हैं।

महारानी ने ताज का किया था दीदार
21 जनवरी 1961, महारानी एलिजाबेथ-II और प्रिंस फिलिप का पहला भारत दौरा। पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद और पूर्व PM जवाहरलाल नेहरू पालम एयरपोर्ट पर अगवानी करने पहुंचे थे। साथ ही 1961 में एलिजाबेथ-II 6 हफ्ते के दौरे पर भारत आई थीं। इस दौरान उन्होंने ताजमहल का भी दीदार किया था। साथ में उनके पति प्रिंस फिलिप भी थे। वहीं ब्रिटिश महारानी 1983 में कॉमनवेल्थ देशों की बैठक में हिस्सा लेने भारत के दौरे पर आई थीं। इस दौरान उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से भी मुलाकात की थी।

Ashish Mishra

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago