UP News: मोदी सरकार लगातार महिलाओं के हित में कार्य कर रही है- केंद्रीय राज्यमंत्री

India News (इंडिया न्यूज़), UP News: केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पारित किया गया है। इसको लेकर जालौन में बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा सरकार का अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। जहां उन्होंने महिलाओं को सरकार द्वारा पारित किए गए महिला आरक्षण बिल की जानकारी दी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह बिल महिलाओं के हित मे है। जिसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने इसे लोकसभा और राज्यसभा में पारित किया है। जबकि पिछली सरकारों ने इस विधेयक की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया

जालौन के जिला मुख्यालय उरई में आयोजित हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की। कार्यक्रम में जिले भर की सैकड़ो महिलाएं शामिल हुईं। जिन्हें महिला आरक्षण विधेयक सम्बन्धी जानकारी दी गई। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उधोग केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

महिलाओं को सम्मान दिलाने का कार्य किया

उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा अब महिलाओं की भागीदारी केवल घर तक ही सीमित नहीं है। बल्कि सरकार ने उनके लिए लोकसभा और राज्यसभा में भी भागीदारी सुनिश्चिय कर दी है। केंद्र सरकार ने “नारी शक्ति वंदन आरक्षण विधेयक” लागू कर महिलाओं को सम्मान दिलाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने महिलाओं की कोई चिंता नहीं की। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने तमाम योजनाओं के जरिये महिलाओं को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। अब यह विधेयक महिलाओं के सम्मान व समाज मे उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये सरकार ने पारित किया है। वहीं इस बिल को लेकर महिलाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

Also Read: Ghaziabad Crime: सराकर की तमाम कोशिशों के बाद भी बेखौफ घूम रहे अपराधी, छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक और मासूम की गई जान

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago