होम / UP News: मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से नवाजा गया, सीएम बोले- मुख्यधारा से पिछड़ों को जोड़ने के लिए याद किए जाएंगे नेताजी

UP News: मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से नवाजा गया, सीएम बोले- मुख्यधारा से पिछड़ों को जोड़ने के लिए याद किए जाएंगे नेताजी

• LAST UPDATED : April 5, 2023

UP News: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया। इसकी घोषणा केंद्र सरकार ने की थी। मुलायम सिंह के पुत्र एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव नेताजी के स्थान पर सम्मान ग्रहण किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव भी मौजूद रहीं। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ये पद्म विभूषण सम्‍मान दिया। राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इससे सपा के तमाम कार्यक्रताओं में खुशी की लहर है।

सीएम ने वीडियो जारी किया नमन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह को पद्म विभूषण मिलने पर नेताजी को याद किया है। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमे अखिलेश यादव सम्मान ग्रहण करते नजर आ रहे हैं। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस वीडियो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा है कि “माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा आज पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को ‘पद्म विभूषण’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। समाज की मुख्यधारा से शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को जोड़ने के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।”

सम्मान से नवाजे गए नेताजी

मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई में पद्म विभूषण मिलने से सैफई वालों के चेहरे पर खुशी है। जिसका इजहार करने सैफई के लोग नेताजी मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर पहुंच रहें है। वहां नेता मुलायम सिंह यादव के नारे और पुष्प अर्पित नेताजी को नमन किया गया। मीडिया से बात करते हुए गांव वालों ने भारत सरकार से समाजवाद की अलख जगाने वाले मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग की। लोगों ने बात करते हुए बताया कि नेताजी किसानों के जवानों के हितों की हमेशा लड़ाई लड़ते रहे। अनेक प्रतिभाओं के धनी मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न दिया जाए। क्योंकि मुलायम सिंह यादव भारत के लिए एक बड़ी राजनीति में उपलब्धि के रूप में रहे हैं।

Also Read: Etawah: नेताजी को पद्म विभूषण मिलने पर सैफई वालों ने समाधि पर की पुष्प अर्चना और भारत रत्न की मांग की

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox