UP News: वरुण गांधी ने ब्रजेश पाठक को लिखा पत्र, बोले- अस्पताल के लाइसेंस को एकतरफा निलंबित करना चिंता की बात…

India News (इंडिया न्यूज़), UP News: वरुण गांधी ने ब्रजेश पाठक एक पत्र लिखा जिसमें कहा कि आपको हाल ही में यूपी के अमेठी में संजय गांधी अस्पताल के संचालन लाइसेंस के निलंबन के संबंध में गहरी चिंता के साथ लिख रहा हूं। संजय गांधी अस्पताल के पक्ष में उतरे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद वरुण गांधी। संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा किया जाता है संचालित। वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को पत्र लिखकर ट्वीट करते हुए संजय गांधी अस्पताल का लिया है पक्ष।

स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को लिखा पत्र

यह अस्पताल वरुण गांधी के पिता संजय गांधी के नाम पर अमेठी के मुंशीगंज में बनाया गया है। संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है। इस ट्रस्ट की अध्यक्ष सोनिया गांधी है जबकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इसके सदस्य हैं। वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को पत्र लिखकर ट्वीट करते हुए संजय गांधी अस्पताल का पक्ष लिया है।

रोजगार और शिक्षा पर पड़ेगा असर

अमेठी प्रशासन द्वारा उस पर की गई कार्यवाही पर वरुण गांधी ने गहरी चिंता व्यक्त की है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि इस अस्पताल के लाइसेंस को निलंबित करने के निर्णय का क्षेत्र की स्वास्थ्य देखभाल पहुंच, रोजगार और शिक्षा पर दूरगामी असर पड़ेगा। अस्पताल की लाइसेंस निलंबन से क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण शून्य पैदा हो जाएगा। जिसका हमारे नागरिकों की भलाई पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।

निष्पक्ष जांच शुरू करने का किया अनुरोध

संस्थान की लाइसेंस निलंबन से न केवल स्वास्थ्य सेवा खतरे में पड़ गई है। बल्कि इससे जुड़े लोगों और उनके परिवारों के जीवन और आजीविका पर भी संकट आ गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस निलंबन के फैसले पर पुनर्विचार करने एवं निष्पक्ष जांच शुरू करने का अनुरोध किया है।

Also read: Bareilly Crime News : मुस्लिम समुदाय के युवकों ने किया युवती के साथ गैंगरेप, भीड़ ने आरोपियों को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

Indianews UP Team

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago