UP Nikay Chunav: अखिलेश ने कन्नौज में की जनसभा, बोले- सपा के पक्ष में होगी वोटों की बारिश

India News (इंडिया न्यूज), UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव को लेकर सारे राजनीतिक दल जोर शोर से लगे हैं। दूसरे चरण के लिए वोटिंग 11 को होनी है. ऐसे में सभी नेता लगातार प्रचार अभियान मे लगे हैं। सपा प्रमुख ने आज कन्नौज का दौरा किया। अखिलेश ने यहां पर लोगों से सपा के पक्ष मे वोटिंग करने की अपील की. सपा प्रमुख ने कहा कि “बिजली का बिल बताओ महंगा देना पड़ रहा है कि नहीं पड़ रहा?हाउस टैक्स बढ़ गया, कूड़ा भरा पड़ा है, नालियां भरी पड़ी है। यह भाजपाइयों की देन है। सड़कों पर ट्रैफिक इंतजाम ठीक करने के लिए सांड आए जा रहे हैं।”

गांव-गांव में सपा के समय मे होता था विकास

सपा प्रमुख ने कहा कि “यह वही छिबरामऊ है जहां हर घर में जा जाकर हम लोगों ने वोट मांगे। एक समय ऐसा था कि गांव – गांव जाकर के वोट मांगते थे। यह जितना विकास दिखाई दे रहा है यह सब समाजवादी पार्टी की देन है। मैं सिकंदरपुर में आया हूं, लगातार मौसम बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस बार वोटों की बरसात होने जा रही है समाजवादी पार्टी के पक्ष में।”

सरकार पर साधा निशाना

आज सुबह अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने बीजेपी पर तंज के साथ प्रहार करते हुए कहा कि वो लोग हेलिकॉप्टर से शहर दर शहर जा रहे हैं। क्यों कि वो सड़कों पर फैली गंदगी को छिपाना चाहते हैं। हालांकि जनता को सब कुछ दिख रहा है। बीजेपी को नगर निकाय चुनाव में सफलता नहीं मिलने वाली। सपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “भाजपाइयों में हार का डर इतना है कि पहली बार नगर निकाय के चुनावों में वो कई हैलीकाप्टरों से पूरे उप्र में प्रचार कर रहे है। और ऐसा करके वो सड़कों के गड्ढों, जाम, छुट्टा जानवरों और गंदगी-बदबू जैसी जनता की समस्याओं से मुँह छिपाकर, बचकर निकल जाना चाहते हैं। भाजपा ये चुनाव हारेगी।”

Also Read:

UP Nikay Chunav: माफियाओं को सीएम की दो टूक, ‘कानून-व्यवस्था व्हीलचेयर पर लाने वाले खुद व्हीलचेयर पर’

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago