UP Nikay Chunav: नामांकन का आखिरी दिन, सीएम योगी ने संभाला मोर्चा, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

India News (इंडिया न्यूज), सहारनपुर: प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) के दूसरे चरण के लिए नामांकन का आखिरी दिन आज है। जिन सीटों पर ये निकाय चुनाव होंगे वहां के लगभग सभी उम्मीदवारों नें अपना पर्चा आज भर दिया।

अब पर्चों का सत्यापन किया जाएगा जिसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। प्रदेश की सभी नगर निकाय सीटों पर 4 मई और 10 मई को चुनाव होने को हैं। वोटों की गिनती 13 मई को की जाएगी।

सीएम योगी ने संभाला कैंपेन

सीएम योगी ने आज से निकाय चुनाव के लिए कैंपेन शुरू किया। प्रदेश के सहरानपुर से सीएम योगी ने चुनावी रैली की शुरुआत की। यहां पर उन्होंने सरकार की तमाम उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में माफियाओं की गिनती अतीत में हो चुकी है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में जो भी योजनाएं शुरू की जाती है उनका लाभ सभी को मिलता है। पहले की सरकारों में पक्षपात किया जाता था।

सीएम योगी ने अपने सम्बोधन में कहा कि पहले सहारनपुर में बिजली नहीं आती थी, दंगे होते थे, कर्फ्यू लगते थे। दिल्ली की दूरी सात से आठ घंटे में तय होती थी। अब ये दूरी कम हो चुकी है। दिल्ली सहारनपुर एक्सप्रेस हाइवे को इसी साल पूरा कर लिया जाएगा। पहले मेरठ में डिग्री के लिए जाना होता था। अब मां शांकबरी विवि का निर्माण हो रहा है।

दो चरणों में होंगे निकाय चुनाव

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 4 मई को होगा तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा। पहले चरण के लिए प्रदेश के 7 मंडलों के 37 जनपद में वोट जाएंगे। बाकी जनपदों में 11 मई को वोटिंग होगी। मतों की गिनती 13 मई को होगी।

यह भी पढ़ें- Nikay Chunav 2023 : सहारनपुर में मंच से गरजे योगी आदित्यनाथ, कहा-रंगदारी न फिरौती अब यूपी नहीं है किसी की बपौती

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago